सेंसेक्स आज सुबह अच्छी शुरुआत के साथ खुला लेकिन कुछ समय बाद ही शेयर बाजार में 500 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी की शुरुआत में 129.15 अंकों की बढ़त देखी गई। शुरुआती दौर में यह 24,457.65 के स्तर पर पहुंचा।सैंसेक्स में आज 70.01 अंकों कीबढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 7.45अंकों की मामूली बढ़त देखी गई। शेयर बाजार मेंआज सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए।
आज शेयर बाजार की शुरुआत हुई थी शानदार
आज शेयर बाजार दिन में हरे निशांत पर था। आज दिन की शुरुआत में सेंसेक्स 442.94 अंकों की तेजी से 80,661.31 केस्तर पर पहुंच गया था। लेकिन फिर कुछ समय बाद ही यह 500 अंक के नीचे गिरकर 80.661.31केनिचले स्तर पर लुड़क गया।
शेयर बाजार में आज रहा कारोबार सपाट निफ़्टी सेंसेक्स हुए हरे निशान के नीचे बंद
सैंसेक्स में आज 70.01 अंकों कीबढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 7.45अंकों की मामूली बढ़त देखी गई। आज मिडकेप व स्मॉल कैप इंडेक्स में बड़त देखी गई। एट डिफेंस और आईटी के शेयर में खरीदारी देखी गई। आई एम फार्मर मेटल और एनर्जी के शेयरों में भारी दबाव देखने को मिला। निफ़्टी बैंक मेंआज 42 अंकों की गिरावट देखी गई।निफ़्टी बैंक आज 55,391पर बंद हुआ। आज 1766शेयरों में बढ़त देखी गई। 2012 शेयरों में रही मंदी। 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
किन शेयरों में देखी गई आज तेजी
आज कैपिटल गुड्स कंज्यूमर ड्युरेबल्स आईटी तेल और गैस में 0.5 से 1% की तेजी देखी गई। निफ़्टी पर आज भारत इलेक्ट्रॉनिक्स टेक महिंद्रा रिलायंस इंडस्ट्री ईटरनल और टाटा कंज्यूमर के शेयर में तेजी देखी गई।
किन शेयरों में देखी गई आज गिरावट
आज मेटल, पावर, टेलीकॉम, फार्मा और रियल्टी के क्षेत्र में 0.5 से 1% की गिरावट देखी गई। आज सुन फार्मा ओएनजीसी कोल इंडिया अल्ट्राटेक सीमेंट और डॉ रेड्डी लैब्स के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। आज मेटल और फार्मा के शेयर लाल निशान में बंद हुए।
आज टीवीएस के चौथे तिमाही के नतीजे के बाद शेयरों में देखी गई मुनाफा वसूली
आज टीवीएस के चौथे तिमाही के नतीजे निकले हैं। आज टीवीएस के शेरों में 3.25% की कमजोरी देखी गई और यह दिन में 90. 90 रुपए की कीमत के साथ 2700 रुपए के आसपास दिखा। उसे समय टीवीएस के शहर में 3.25% की कमजोरी देखी गई। टीवीएस का दिन का सबसे कम स्तर 26,80.10 रहा।टीवीएस का दिन का ,सबसे अधिक तेजी का स्तर27,97.80 रहा।
शेयर बाजार में आज क्यों रहा उतार चढ़ाव
पहलगाम में आतंकी हमले के बादभारत और पाकिस्तान में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम को उल्लंघन किया। जिसका जवाब भारत उसी के शब्दों में दिया। भारत और पाकिस्तान केबिगड़ते संबंधों का असर व्यापार पर भी पड़ रहा है और निवेशक डरे हुए हैं।
कैसा रहा आज का एशियाई बाजार
आज एशियन मार्केट में साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्सहरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आया। हांगकांग का हैंगसैंग इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। आज चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। विश्व स्तर पर भी कोई मजबूत इंडेक्स नजर ना आने के कारण निवेशक आज असमंजस में बने रहे।
शेयर बाजार में मौजूदा अस्थिरता का संकेत देने वाला इंडिया वैलिडिटी इंडेक्स रहा उछाल पर
शेयर बाजार में मौजूद अस्थिरता बताने वाला सूचकांक इंडिया वैलिडिटी इंडेक्स में आज तीन प्रतिशत की तेजी देखी गई।आज इंडिया वैलिडिटी इंडेक्स17.56 के स्तर पर रहा।