आज गणेश चतुर्थी है हम सभी के मन में गणेश चतुर्थी को लेकर काफी सारे प्रश्न हैं। आइये प्रयास करते हैं उन प्रश्नों के उत्तर ढूंढने के
गणेश चतुर्थी पर गणेश भगवान की मूर्ति को कितने दिन तक घर में स्थापित किया जा सकता है
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति को कितने दिनों तक घर में स्थापित किया जा सकता है यह प्रश्न हम सभी के मन में रहता है। गणेश चतुर्थी कल 26 अगस्त को दोपहर 1:54 से शुरू हो चुकी है जिसका समापन आज 27 अगस्त 3:44 मिनट पर होगा। भगवान गणेश का जन्म मध्यान में हुआ था इसलिए उदय तिथि को मान्य किया गया है। वैसे तो भगवान गणेश को 10 दिन के लिए स्थापित किया जाता है लेकिन हर किसी के लिए भगवान गणेश को 10 दिनों के लिए घर में स्थापित करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में भक्त अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार भगवान को अपने घर ला सकते हैं।
भगवान गणेश की मूर्ति को आप डेढ़ दिन से लेकर 10 दिनों तक अपने घर में स्थापित कर सकते हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चना में स्वच्छता का विषय था रखा जाता है। हर बार भोग अर्पण करने से पहले स्नान करके ही भोग बनाया जाता है और फिर और फिर शुद्धता से उस जगह को साफ करके ही भगवान को भोग और पूजा आरती की जाती है।
भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने से पहले क्या करें
भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने से पहले अपने घर को शुद्ध कर लें। घर में कुछ भी टूटा फूटा और अनावश्यक सामान न रखें। पूजा स्थल पर सूखे फूल, पुरानी बाती न रखें।
डेड दिनों तक भगवान गणेश की मूर्ति पर स्थापित करना
जिन लोगों के पास कम समय हो वह डेढ़ दिन तक भगवान गणेश को अपने घर में स्थापित कर भगवान गणेश की इस पूजा अर्चना के भागीदार बन सकते हैं। इस समय अंतराल में भगवान गणेश की तीन बार आरती की जाती है तीन बार भोग चढ़ाया जाता है।
तीन दिनों तक भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करना
कुछ लोग 3 दिन के लिए भी गणपति को अपने घर में विराजित करते हैं। भगवान गणेश की मूर्ति के पास इस समय किसी को अवश्य रहना होता है अखंड दिया हमेशा जलता रहता है।
5 दिनों तक भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करना
5 दिन तक गणपति को अपने घर में स्थापित किया जा सकता है। 5 दिन तक भगवान गणेश को अपने घर में स्थापित करने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है सकारात्मकता बढ़ती है।
7 दिनों तक भगवान गणेश की मूर्ति पर स्थापित करना
भगवान गणेश मूर्ति को 7 दिन तक की स्थापित किया जा सकता है। 7 दिन तक भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करने का अर्थ है कि इस घर में नियमों का और उत्सवों का पूरे दिल से पालन होता है। ऐसे जिन घरों में 7 दिन तक गणपति की मूर्ति स्थापित की जाती है इसका अर्थ होता है कि ऐसे लोग इस उत्सव का दिल से आनंद लेना चाहते हैं। भगवान की भक्ति उनके लिए सर्वोपरि होती है।
11 दिनों तक भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करना
मूल रूप से तो गणपति की मूर्ति 11 दिन के लिए स्थापित की जाती है। एक गृहस्थ के लिए लेकिन नियमों का पालन कर गणपति को अपने घर में 10 दिनों के लिए स्थापित करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए सामूहिक रूप से पंडाल बनाकर भगवान गणेश की एक सुंदर विशाल और विशिष्ट मूर्ति को स्थापित किया जाता है। महाराष्ट्र और महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में भी भगवान गणेश की मूर्ति को बड़े पंडालों में स्थापित किया जाता है। एक शहर में जगह-जगह पंडाल लगते हैं और सुंदर-सुंदर भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। कुछ जगह तो भगवान गणेश की कौन सी मूर्ति सर्वश्रेष्ठ है इसके विषय में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसका अर्थ इस उत्सव को मिल बाट कर मनाना होता है। अनंत चतुर्थी का दिन एक उत्सव का दिन होता है भगवान गणेश के विसर्जन से पहले भजन कीर्तन के साथ गुलाल खेलते हुए विसर्जन यात्रा निकाली जाती है। जिसमें हर भक्त आनंद और भक्ति के रस में सारोबार होता है।
गणेश चतुर्थी पर क्या करें विशेष
- भगवान गणेश को मोदक और लड्डू का भोग अवश्य लगाएं।
- भगवान गणेश को दूर्वा घास अति प्रिय है। भगवान गणेश को 21 जोड़े दूर्वा घास अर्पित करें।
- भगवान गणेश का चार बाती वाला देसी घी का दिया जलाएं।
- अगर घर भगवान गणेश को स्थापित करना संभावना है तो भगवान के मंदिर में जाकर उनके दर्शन अवश्य करें। अगर हो सके तो इन दोनों हाथी को चारा अवश्य डालें। अगर हाथी को चारा डालना संभव न होता है तो गाय को हरा चारा खिलाएं।