आज शेयर बाजार में सेंसेक्स दिन के हाई से 400 अंक टूटकर हुआ बंद, निवेशकों को 55,000 करोड रुपए का हुआ नुकसान ।

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स दिन के हाई से 400 अंक टूटकर हुआ बंद, निवेशकों को 55,000 करोड रुपए का हुआ नुकसान ।

सेंसेक्स आज 400 अंकों की तेजी के बाद सपाट स्तर पर हुआ बंद, निवेशकों को हुआ 55,000 करोड़ रुपए का नुकसान। शेयर बाजार में आज शुरुआत में 400 अंकों की तेजी देखने को मिली थी निफ्टी आज 26,000 के पार पहुंच गया था लेकिन आखिरी घंटे में तेज बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 12.16 अंकों की तेजी के साथ सपाट स्तर पर बंद हुआ। 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार ?

आज शेयर बाजार में शुरुआती स्तर पर तेजी देखी गई थी लेकिन फिर बाद में बिकवाली के कारण शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ । सेंसेक्स में आज सिर्फ 12.16 अंकों की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स आज 84, 478.67 के स्तर पर पहुंचा। निफ़्टी ने आज 25,879.15 के स्तर को पार किया। बीएसई सेंसेक्स आज 12.16 अंको की बढत के साथ 84,478.67 के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स में 0.001 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। एनएसई 50 शेयर वाले इंडेक्स में आज 3.35 अंकों की बढ़त देखने को मिली। आज एनएसई के 50 शेयरों वाले इंडेक्स में0.01% की मामूली बढ़त देखने को मिली। एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स आज 25,879.15 के स्तर पर बंद हुआ।आज अधिकतर क्षेत्रों में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला आज निफ्टी रियल्टी और निफ़्टी फार्मा में 0.53% से लेकर 0.51% तक की तेजी देखने को मिली।

आज पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी सेक्टर, आईटी और ऑटो के क्षेत्र में 0.3% से 0.6% तक की गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक पीएसयू बैंकिंग के क्षेत्र में गिरावट देखने को मिली। 

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक तेजी? 

आज सबसे अधिक तेजी एशियन पेंट्स के शेयर में 3.81% देखने को मिली। आइसीआइसीआइ बैंक के शेयर में 1.99% की तेजी देखने को मिली। पावर ग्रिड के शेयर में 1.16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। एलएनटी के शेयर में 1.16% की तेजी देखने को मिली। बजाज फिनसर्व के शेयर में 0.90% की तेजी देखने को मिली। सबसे कम तेजी एनटीपीसी के शेयर में 0.05% देखने को मिली।

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी? 

सेंसेक्स के आज 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज इटरनल के शेयर में देखने को मिली। इटरनल का शेयर आज 3.63% की गिरावट के साथ बंद हुआ। टीएमसीवी के शेयर में आज 2.26% की गिरावट देखी गई। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में आज 1.45% मंदी देखने को मिली। ट्रेंट के शेयर में आज 1.19% की मंदी देखने को मिली। टाटा स्टील के शेयर में आज 1.15 प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी कोटक बैंक के शेयर में 0.48% की रही।

आज कितने शेयरों में कारोबार हुआ?

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4367 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1845 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2381 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज141 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 131 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और128 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में निवेशकों का हुआ पचपन हजार करोड़ रुपए का नुकसान

आज मार्केट के बंद होते समय हुई बिकवाली के कारण आज निवेशकों का बहुत नुकसान हुआ। आज निवेशकों को 55,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कल 12 नवंबर को को मार्केट केपीटलाइजेशन 473.69 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 473.14 लाख करोड रुपए रहा आज निवेशकों को 55,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

 

Most Popular

About Author