आज शेयर बाजार में आखिरी घंटे में तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें दिन तेजी देखी गई।आज दिन की शुरुआत कमजोर हुई लेकिन फिर बाद में बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सकारात्मक रहने का परिणाम सेंसेक्स में तेजी के साथ देखने को मिला। इस पूरे सप्ताह सेंसेक्स में 2% की तेजी देखी गई।
कैसा रहा आज का शेयर बाजार?
आज शेयर बाजार में पहले गिरावट के बाद फिर बढ़त देखी गई। सेंसेक्स में आज 152 अंकों की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स आज 84,630.96 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी ने आज 25,910.05 के स्तर को पार किया। बीएसई सेंसेक्स आज 152 अंकों की बढ़त के साथ 84,630.96 के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स में 0.20 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। एनएसई 50 शेयर वाले इंडेक्स में आज 31 अंकों की बढ़त देखने को मिली। आज एनएसई के 50 शेयरों वाले इंडेक्स में 0.12% की बढ़त देखने को मिली। एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 25,910.05 के स्तर पर बंद हुआ।
आज किस क्षेत्र में देखे गए तेजी और किस क्षेत्र में रही गिरावट ?
आज अधिकतर सभी क्षेत्रों में तेजी देखने को मिली आज पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक 1% की तेजी देखने को मिली एफएमसीजी फार्मा फाइनेंशियल सर्विसेज हेल्थ केयर कंज्यूमर ड्युरेबल्स रियल्टी और आयल एंड गैस के क्षेत्र में बिहार तेजी देखी गई आज इत्र मेटल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली ऑटो और मीडिया के क्षेत्र में आज सपाट स्तर रहा।
आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली?
आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर हरे निशान के नीचे रहे आज बीएसई सेंसेक्स के काफी शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज इटरनल के शेयर में 1.97% की बढ़त देखने को मिली। बीईएल के शेयर में आज 1.70%की बढ़त देखने को मिली। ट्रेंट के शेयर में आज 1.57%की बढ़त देखने को मिली। एक्सिस बैंक के शेयर में आज 1.46% की बढ़त देखने को मिली। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयर में आज 1.34% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त एचडीएफसी बैंक के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.21% प्रतिशत रही।
किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी ?
सेंसेक्स के आज 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज इंफोसिस के शेयर में देखने को मिली। इंफोसिस का शेयर आज 2.58% की गिरावट के साथ बंद हुआ। टीएमपीवी के शेयर में आज 1.62% मंदी देखी गई। टाटा स्टील के शेयर में आज 1.39% मंदी देखने को मिली। आइसीआइसीआइ बैंक के शेयर में आज 1.01% की मंदी देखने को मिली। टेक महिंद्रा के शेयर में आज 0.57% प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी एचसीएल टेक के शेयर में 0.10% की रही।
आज कितने शेयरों में कारोबार हुआ?
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4319 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1978 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2185 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 156 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 118 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 146 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।
आज शेयर मार्केट में निवेशकों की हुई 79,000 करोड़ रुपए की कमाई
आज दोपहर बाद के बाजार में शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जिसके कारण आज निवेशकों की जमकर कमाई हुई। आज निवेशकों ने 79,000 करोड़ रुपए कमाए। कल बृहस्पतिवार 13 नवंबर को मार्केट केपीटलाइजेशन 473.20 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 473.99 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों ने 79,000 करोड़ रुपए कमाए।