Sunday, April 27, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तथम गई तीन दिनों की गिरावट,रियल्टी कंपनी के शेयरों में लौटी तेजी,...

थम गई तीन दिनों की गिरावट,रियल्टी कंपनी के शेयरों में लौटी तेजी, जानें कैसा रहा आज शेयर बाजार का हाल?

आज भारतीय शेयर बाजार में रिकवरी रही। आज बैचमार्क इंडेक्स 1200 अंक तक चढ़ा निफ्टी 50 में भी मजबूती देखी गई। शुरुआती कारोबार में निफ़्टी इंडेक्स 22,577.55 में भी मजबूती देखी गई।आज सेंसेक्स 1705 अंकों की उछाल के साथ 74,843.78 के पार रहा। निफ्टी में भी आज 518 अंकों का उछाल देखा गया। आज एनएसई का बेंचमार्क इंडेक्स 22678 पर रहा। यह 22689 को पार कर गया था। एन एस ई पर आज 2866 शेयरों में से 2372 शेयर हरे 227 लाल और बाकी शेयरों में कोई भी चेंज नहीं देखा गया। इस समय मार्केट उछाल के होने की बावजूद भी केवल 12 स्टॉक तक ही 52 हफ्ते के हाई पर है आज 19 शेयर 52 हफ्ते के लो पर है। आज शेयर बाजार में थोड़ी तेजी देखी गई। सोमवार को 24 लाख करोड रुपए के नुकसान के बाद यह तेजी निवेशकों के मन में संदेह पैदा कर रही है कि अमेरिका के टैरिफ और चीन के टैरिफ वाॅर के बीच यह तेजी कितने समय तक रहेगी।

सोमवार रहा था ब्लैक फ्राईडे

कल सोमवार दुनिया भर की शेयर बाजारों के लिए ब्लैक फ्राईडे साबित हुआ था कल शेयर बाजारों की प्रमुख सूचकांक और तेल की कीमत में भारी गिरावट देखी गई थी। कई विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अगर अमेरिका में टैरिफ के बढ़ने से व्यापक आर्थिक संकुचन शुरू होगा तो 20% तक की गिरावट देखी जा सकती है। जबकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा पहले से ही चल रहा है।

कैसा रहा एशियन मार्केट आज का

आज जापान के निक्केई इंडेक्स में 6% की तेजी देखीगई। जापान का निक्केइ इंडेक्स कल सोमवार को 7.8 प्रतिशत गिर गया था। आज मंगलवार को निक्की 225 इंडेक्स 5.81% (1,809.92) अंक बढ़कर 3294 6.50 परपहुंच। टॉपिक्स इंडेक्स 6.20 प्रतिशत (141.82) अंक की बढ़त के साथ 2,430.48 पर था। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी आज दो प्रतिशत ऊपर रहा।

कैसा रहा आज का वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिका में कल शेयर मार्केट में गिरावट देखी गई थी। लेकिन कल की गिरावट शुक्रवार की गिरावट से बहुत कम थी। डाउ जॉन्स 0.91% या 349 अंक टूटकर 327965 पर बंद हुआ था। एस &पी में आज 0.22% की गिरावट रही। यह आज 11अंको के नीचे गिरकर 5062 पर बंद हुआ। नेस्डेक में आज मामूली बढ़त देखी गई।

रक्षा मंत्रालय से मिला 2210 करोड़ का ऑर्डर, डिफेंस पीएससी स्टॉक खरीदने के लिए निवेशकों में उत्साह की लहर पांच प्रतिशत की देखी गई तेजी

डिफेंस पीएससी स्टॉक BEl के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखी गई एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड BEl के शेयर में आज जबरदस्त तेजी देखी गई आज डिफेंस पीएसयू कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में ही 5.3% तक बड़े और यह 287.85 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को रक्षा मंत्रालय का 2210 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस आर्डर के अंतर्गत भारतीय वायुसेना को Mi17v5 हेलीकॉप्टरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाॅरफेयर सूट की सप्लाई की जाएगी।

ये शांति अचानक से कैसे आई है और इस शांति से क्या है उम्मीद?

ऐसा लग रहा है कि शांति से व्यापार करने के इच्छुक लोग आगे बढ़ते रहे इस प्रयास में लगे हुए हैं। यूरोपीय संघ, जापान और भारत बातचीत का प्रयास कर रहे हैं। जबकि चीन और अमेरिका टैरिफ वाॅर की घोषणा कर रहे हैं। हो सकता है इस टैरिफ वाॅर से सिर्फ दो बड़ी अर्थव्यवस्था ही सबसे अधिक प्रभावित हो। चीन ने अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के जवाब में 34% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है। इस पर अमेरिका का कहना है कि अगर चीन अमेरिकी वस्तुओं पर 34% टैरिफ लगाता है तो अमेरिका चीन पर अतिरिक्त 50% टैरिफ लगाएगा। इसके जवाब में चीन ने अंत तक लड़ने की कसम खाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments