शंघाई शिखर सम्मेलन में रूस, भारत और चीन की एकजुटता का असर अमेरिका से लेकर पाकिस्तान पर 

शंघाई शिखर सम्मेलन में रूस, भारत और चीन की एकजुटता का असर अमेरिका से लेकर पाकिस्तान पर 

शंघाई शिखर सम्मेलन में रूस, भारत और चीन की एकजुटता का असर पूरे विश्व मीडिया पर पड़ा। भारत के प्रधानमंत्री मोदी और रूस और चीन के राष्ट्रपतियों के आपसी मेल जोल ने पूरे विश्व मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, आइये जानते हैं इस बारे में।

शंघाई शिखर सम्मेलन रूस, भारत और चीन की एकजुटता के असर के बीच अमेरिका के वित्त मंत्री ने संदेश दिया दो महान देश मिलकर समाधान निकाल लेंगे 

शंघाई शिखर सम्मेलन में भारत चीन और रूस की आपसी निकटता को देखकर अमेरिका के रुख अब कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिका के वित्त मंत्री ने कल अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते तनाव को लेकर एक संदेश दिया की दोनों महान देश अंततः कोई समाधान निकाल लेंगे। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेंसेंट ने कहा अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है मुझे लगता है कि अंत में हम एक साथ आ जाएंगे। हालांकि उन्होंने शंघाई शिखर सम्मेलन की आलोचना करते हुए कहा यह एक पुराना सम्मेलन है और मुझे लगता है कि यह काफी हद तक दिखावटी है। भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है। उनके मूल्य रूस और चीन की तुलना में हमारे ज्यादा करीब हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ रहा है विरोध का सामना अपने देश में ही भारत पर लगे टैरिफ के लिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने देश में ही भारत के ऊपर 50% टैरिफ लगाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आईए जानते हैं किसने की है भारत पर टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप की आलोचना 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने ट्रंप की भारत पर टैरिफ लगाने के लिए आलोचना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि ट्रंप ने अपने फैमिली बिजनेस के लिए भारत के साथ रिश्तों को मुश्किल में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ता बनाने के लिए की गई सालों की मेहनत को ट्रंप द्वारा बर्बाद कर दिया गया है।

जेक सुलिवन ने कहा ट्रंप ने अपनी फैमिली बिजनेस के लिए भारत पर लगाया टैरिफ

जेक सुलिवन का कहना है कि ट्रंप ने अपनी फैमिली बिजनेस के लिए भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। उन्होंने कहा की ट्रंप परिवार पाकिस्तान के साथ व्यापार करना चाहता है जिसके कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर अतिरिक्त लगाया है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी की डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन वॉल्टन ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा की डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम फोड़कर खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। उन्होंने कहा भारत को सोवियत संघ के साथ शीत युद्ध के संबंधों से दूर करने और चीन से बढ़ते खतरे को संबोधित करने के दशकों के पश्चिमी देशों के प्रयासों को डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ने नष्ट कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कल एक साथ कई पोस्ट किये। जिसमें उन्होंने ट्रंप पर अपने आर्थिक दृष्टिकोण से अमेरिका की रणनीतिक लाभ को खतरे में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पूर्व में भू राजनीतिक परिदृश्य को फिर से आकार देने का मौका दिया। 

अमेरिका के पूर्व सलाहकार का कहना डोनाल्ड ट्रंप की टैरीफ नीति ने भारत के साथ दशकों के प्रयासों को नष्ट कर दिया है 

उन्होंने कहा पश्चिम ने भारत को सोवियत संघ के प्रति उसके शीत युद्ध के लगाव से दूर करने के लिए और चीन द्वारा उत्पन्न खतरे के बारे में भारत को आगाह करने में दशकों बिताएं हैं। जॉन वॉल्टन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2018-19 के कार्यकाल में उनके सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने ट्रंप के साथ उनकी विदेश नीति पर मतभेदों के कारण इस्तीफा दे दिया था।

शंघाई शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी को साहूकार और शाहबाज शरीफ को चपरासी कहा पाकिस्तान की पाक एक्सपर्ट ने 

शंघाई शिखर सम्मेलन की तस्वीर पूरा विश्व देख रहा है। मोदी को पूरे विश्व मीडिया में कवरेज मिल रही है जबकि शाहबाज शरीफ हर जगह पीछे नजर आ रहे हैं। ऐसे में पाक एक्सपर्ट ताहिरा गोरा का कहना है कि पाक आर्मी के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिका में कहा था कि भारत चमचमाती हुई मर्सिडीज़ है जबकि पाकिस्तान कचरे का ट्रक है। हमें वही माजरा एससीओ समिट में दूसरे दिन देखने को मिला। भारत के प्रधानमंत्री मोदी को चीन और रूस दोनों के राष्ट्रपति समान स्तर पर इज्जत देते हुए नजर आए जबकि शाहबाज शरीफ के सामने से वह उन्हें बगैर देखें गुजर गए ऐसा लग रहा है जैसे शाहबाज शरीफ कोई चपरासी हो और प्रधानमंत्री मोदी साहूकार हो और यह बात सच भी है।

 

Most Popular

About Author