आज शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में रही भारी गिरावट , सेंसेक्स 542.47 अंकों की गिरावट के बाद 0.66% की गिरावट के साथ बंद हुआ 82,184.17पर, निफ्टी भी फिसला 25,062.10 पर
कैसा रहा आज का शेयर बाजार
आज सेंसेक्स में देखी गई 542.47 अंकों की गिरावट। सेंसेक्स में आज 0.66% की गिरावट के बाद, सेंसेक्स 82,184.17 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 157.80 अंकों की गिरावट, निफ्टी में आज 0.63% की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 25,062.10 के स्तर पर रहा। बीएससी के स्मॉल कैप और मिडकैप इंडेक्स में 0.5% की गिरावट देखी गई।
आज किस क्षेत्र में कैसा हुआ कारोबार?
बढत
निफ़्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.2% की बढ़त देखने को मिली। निफ़्टी फार्मा में 0.6% की तेजीदेखने को मिली।
गिरावट
- निफ़्टी रियल तो निफ्टी एफएमसीजी में 1.1% की गिरावट देखी गई निफ़्टी आईटी के क्षेत्र में सबसे अधिक गिरावट देखी गई।
- निफ़्टी एनर्जी निफ्टी इंफ्रा मीडिया के क्षेत्र में भी गिरावट देखी गई।
- आज निफ़्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ जिसके कारण इंडेक्स आज 128 अंकों से गिर गया इंफोसिस के शहर में आज 1% की गिरावट देखी गई लेकिन इसका अपडेट काफी अधिक है इसलिए आईटी इंडेक्स को करीब डेढ़ सौ अंकों का नुकसान पहुंचाया।
आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली
- आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 6 शेयर हरे निशान के नीचे रहे
- आज बीएसई सेंसेक्स के ईटरनल के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली।
- आज टाटा मोटर्स के शेयर में 1.51% की बढत देखने को मिली।
- सन फार्मा के शेयर में आज 0.56 की बढ़त देखने को मिली।
- टाटा स्टील के शेयर में आज 0.40% की बढ़त देखने को मिली।
- टाइटन के शेयर में आज 0.34% की बढ़त देखने को मिली।
- पावर ग्रिड के शेयर में आज 0.01% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बड़त पावर ग्रिड के शेयर में देखने को मिली।
किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी
- सेंसेक्स के आज 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
- सबसे अधिक मंदी आज ट्रेंट के शेयर में देखने को मिली।
- ट्रेंट का शेयर आज 3.92% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
- टेक महिंद्रा के शेयर में आज 3.15% मंदी देखी गई।
- रिलायंस के शेयर में आज 1.53% मंदी देखने को मिली।
- एचसीएल टेक के शेयर में आज 1.51% की मंदी देखने को मिली।
- बजाज फिनसर्व के शेयर में आज 1.40% की मंदी देखने को मिली।
- आज सबसे कम मंदी एलएनटी के शेयर में 0.20% की रही।
आज शेयर मार्केट में निवेशकों का हुआ 2.26 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
आज मार्केट केपीटलाइजेशन घटकर 458.09 लाखकरोड़ रुपए रहा । कल 23 जुलाई को मार्केट केपीटलाइजेशन 460.35 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट कैप में तकरीबन 1.91 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 458.09 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों का आज 2.26 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ।
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4221 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1646 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2408 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 167 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 149 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 48 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।
निष्कर्ष
आज शेयर मार्केट में गिरावट रही। सेंसेक्स, निफ़्टी, मिड कैप, स्मॉल कैप इंडेक्स सभी में गिरावट देखी गई।आज निफ़्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई ।