अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। अभी तक सभी देशों में भारत पर ही सबसे अधिक टैरिफ लगाया गया है जिसका अब अमेरिका के अलावा अन्य देशों में भी विरोध होना शुरू हो गया लिए जानते हैं इस विषय में
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत पर 50% टैरिफ लगाने के लिए चेताया फिनलैंड के राष्ट्रपति ने
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्स स्टब ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि यदि वे ग्लोबल साउथ का भारत जैसे देशों के साथ सम्मानजनक विदेश नीति नहीं अपनाते हैं तो उन्हें हर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा उन्होंने शंघाई शिखर सम्मेलन के विषय में कहां उन्होंने कहा यह शिखर सम्मेलन पश्चिमी देशों के लिए आंख खोलने वाला है। यह वैश्विक स्तर पर बदलते शक्ति संतुलन को दिखाता है। उन्होंने कहा स्को पश्चिमी देशों की एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है और यह पश्चिमी देशों के लिए चेतावनी है कि वह ग्लोबल साउथ के देशों के साथ अपने संबंधों को सुधारें।
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने ग्लोबल साउथ विशेष रूप से भारत की बढ़ती भूमिका पर ध्यान खींचा
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने ग्लोबल साउथ की बढ़ती भूमिका पर ध्यान खींचते हुए कहा भारत विशेष रूप से वैश्विक व्यवस्था को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पहले भी फिनलैंड के राष्ट्रपति का चुके हैं की ग्लोबल साउथ को प्रभावित करने के लिए उनके सहयोग की आवश्यकता है इसके लिए भले ही पश्चिमी देशों को समझौते करने पड़े।
क्या अर्थ है ग्लोबल साउथ देशों से ?
ग्लोबल साउथ का अर्थ है वह भू राजनीतिक और आर्थिक देश जो मुख्य रूप से विकासशील या उभरती अर्थव्यवस्था वाले हैं। यह देश ऐतिहासिक सामाजिक और आर्थिक रूप से वैश्विक उत्तर से भिन्न हैं। यह देश मुख्य रूप से एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र में स्थित हैं।
अमेरिका में भारतीय मूल के नेता ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नोबेल पुरस्कार और भारत के विषय में क्या कहा?
अमेरिका में भारतीय मूल के नेता आप खन्ना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अपनी नोबेल शांति पुरस्कार की चाहत के लिए भारत और अमेरिका के रिश्ते को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भारत पर 50% तारीफ लगाकर ट्रंप ने 30 साल की मेहनत को बर्बाद कर दिया है। केवल भारत के ही चमड़ा और कपड़ा निर्यात को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है बल्कि अमेरिकी कारोबार और भारत में निर्यात को भी नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा ट्रंप की हरकतों से भारत को चीन और रूस जैसे देशों के नजदीक जाने का मौका मिल रहा है। जिससे अमेरिका को एक बड़ा रणनीतिक नुकसान हो सकता है। ऐसा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने से इनकार कर दिया है जबकि पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित कर दिया है।
आर ओ खन्ना ने कहा इसे 5 अलार्म वाली आग
आर ओ खन्ना ने कहा भारत पर कंपनी 50% टैरिफ लगाया जो कि चीन पर लगाए गए टैरिफ से भी ज्यादा है जिससे केवल भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका के व्यापार को भी नुकसान पहुंच रहा है उन्होंने इसे पांच अलार्म वाली आग की तरह बताते हुए कहा किया गंभीर आपात स्थिति है। उन्होंने भारतीय अमेरिकी यो से सवाल किया जो की ट्रंप के समर्थक है आप आज कहां है जब वह भारत और अमेरिका के रिश्ते को बर्बाद कर रहे हैं तब आप चुप क्यों है?
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ पर फिर से दी अपनी सफाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी सफाई देते हुए कहा है अमेरिका और भारत के बीच अच्छे संबंध है लेकिन व्यापारिक संबंध एक तरफा हैं। क्योंकि भारत अमेरिका पर काफी भारी शुल्क लगाता है हम भारत के साथ बहुत अच्छे से मिलते हैं। लेकिन हमारी कंपनी भारत में अपनी मोटरसाइकिल नहीं बेच सकती क्योंकि वहां मोटरसाइकिल पर 200% टैरिफ है।
क्या कहना है अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज का अमेरिका के का भारत पर लगाए गए टैरिफ के विषय में?
अमेरिका के पूर्व शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी नेता के अहंकार को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ रणनीतिक संबंध को नष्ट करने की अनुमति नहीं मिल सकती। अमेरिकी टैरिफ के विषय में अमेरिका फर्स्ट का नारा देने वाले ट्रंप की विश्व के सभी देशों पर टैरिफ ठोकने की नीति ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका को मंदी की चपेट में ला दिया है। मूडीज के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जैंडी ने उनके दावे पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा अमेरिका इस समय नौकरी से लेकर कंज्यूमर प्राइस तक हर मोर्चे पर लाल निशान पर खड़ा है।