र्मी आते ही और हम सब ठंडे पेय पदार्थ की तलाश में नए-नए विकल्पों की तरफ मुड़ जाते हैं कुछ लोगों को नींबू पानी पसंद आता है , कुछ लोग गन्ने का रस पीना पसंद करते हैं कुछ लोगों को गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक से ही आराम मिलता है। तो कुछ लोग गोंद कतीरा का शरबत पीना पसंद करते हैं कहते हैं गोंद कतीरा सिर्फ गर्मियों से ही राहत नहीं देता बल्कि इसके अनेकों को फायदे और भी है जो कि इस गोंद कतीरे को अन्य ड्रिंक्स से अलग करते हैं। लेकिन क्या गोंद कतीरा के सिर्फ फायदे ही है आईए जानते हैं इसके बारे में
क्या है गोंद कतीरा
गोंद कतीरा पेड़ों की छाल से मिलने वाला गोंद है। गोंद कतीरा का प्रयोग काफी समय से आयुर्वेदाचार्य ठंडक प्रदान करने के लिए करते आते हैं। गोंद कतीरा देखने में खाने वाले गोंद जैसा ही पारदर्शी होता है। आमतौर पर खाने वाले गोंद को हम मिठाइयां बनाने में प्रयोग करते हैं गोंद को हम देसी घी में भूनकर और फिर पीस का प्रयोग करते हैं लेकिन गोंद कतीरा भिगोकर प्रयोग में लाया जाता है।
क्या है गोंद कतीरा के फायदे
गोंद कतीरा आपका वजन कम करने में मददगार होता है। गोंद कतीरा हमारे शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। गोंद कतीरा महिलाओं के लिए विशेष फायदेमंद होता है गोंद कतीरे में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण महिलाओं को हार्मोन असंतुलन से होने वाली सूजन से राहत दिलाते हैं गोंद कतीरे का नियमित सेवन पीरियड्स को रेगुलर करता है। थकान को दूर करता है
किन लोगों को गोंद कतीरा खाने से बचना चाहिए
ऐसे लोगों को जिन्हें सर्दी जुकाम की समस्या हमेशा बनी रहती है ऐसे लोगों को गोंद कतीरा खाने से बचना चाहिए।एलर्जी और खांसी के मरीजों को भी गोंद कतीरे के सेवन से बचना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को भी गोंद कतीरा नहीं खाना चाहिएवैसे तो गोंद कतीरा का प्रयोग गर्मी दूर भगाने के लिए किया जाता है लेकिन अगर आपको गर्मीया लू लग चुकी है तो ऐसे में गोंद कतीरा का सेवन न करें।
गोंद कतीरा अधिक मात्रा में खाने पर दस्त की समस्या हो सकती है। गोंद कतीरा सर्दियों में खाने से बचना चाहिए। जिन लोगों को उल्टियों की शिकायत हो उन्हें भी गोंद कतीरा खाने से बचना चाहिए।गोंद कतीरा में काफी अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है,जिन लोगों को दस्त या ब्लोटिंग की समस्या हो उन्हें गोंद कतीरा के सेवन से बचना चाहिए!
गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें
गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। खाली पेट गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर को शीतलता मिलती है। शरीर का डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। खाली पेट गोंद कतीरा का सेवन पाचन तंत्र सुधारता है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है पेट को ठंडक प्रदान करता है।
गोंद कतीरा कैसे प्रयोग में लाएं
गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले उसे कम से कम 7 से 8 घंटे पानी में भिगोकर रखें आप चाहे तो पूरी रातएक या दो छोटे टुकड़े गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर रख सकते हैं। पूरी रात भीगा होने पर गोंद कतीरा एक जैली के फॉर्म में कन्वर्ट हो जाएगा अब आप इसमें नींबू का रस मिलाकर, नमक, चीनी, इलायची पाउडर के साथ प्रयोग में ला सकते हैं।
ढेर सारे सीडस के साथ प्रयोग करें गोंद कतीरा
गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा का शरबत विशेष लाभदायक होता है और जब इसमें ड्राई फ्रूट्स और सीडस भी डाले जाए तो फिर इसका स्वाद तो बढ़ता ही है हमारी सेहत के लिए भी यह बहुत लाभदायक होता है। रात में एक गिलास पानी में चिया सीड्स, फ्लेक्स सीड्स और खरबूज, तरबूज, सूरजमुखी के बीज गोंद कतीरा के एक या दो टुकड़ों के साथ भिगो दें। सुबह यह जेली फॉर्म में बदल जाएगा आप इसे आसानी से खा सकते हैं यह आपके शरीर की गर्मी को दूर करेगा आपको ठंडक प्रदान करेगा
किन लोगों को इसका प्रयोग करते समय बरतनी है सावधानी
अगर आपकी कफ प्रकृति है तो गोंद कतीरा सुबह के समय न प्रयोग करें अगर आपको डायबिटीज है या आप अस्थमा के मरीज हैं तो गोंद कतीरा अधिक मात्रा में खाने से बचें। बच्चों को गोंद कतीरा कम मात्रा में देना चाहिए। जिनका वजन कम है उन्हें गोंद कतीरा का सेवन कम करन चाहिए।