Monday, April 28, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट के साथ शेयर बाजार हुआ...

आज निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट के साथ शेयर बाजार हुआ कमजोर ,आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में शूटिंग स्टार पैटर्न देखा गया

आज 25 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट रही। आज निफ्टी के 200 अंक नीचे आते ही सेंसेक्स सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे आ गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मई महीने की शुरुआत कमजोर हो सकती है। आइए जानते हैं बाजार के बारे में और भी बहुत कुछ 

 कैसा रहा आज का शेयर बाजार 

आज लगातार दूसरे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। आज शेयर बाजार में 200 से अधिक अंकों की गिरावट देखी गई।आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में शूटिंग स्टार पैटर्न देखा गया। शूटिंग स्टार पैटर्न का बनना निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में कमजोरी को दर्शाता है। लेकिन अभी भी इसका समग्र रूझान सकारात्मक बना हुआ है।निवेशकों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

निफ्टी 23,800-23,700 का जोन है एक प्रमुख सपोर्ट 

अभी भी स्थिति सामान्य हो सकती है। क्योंकि निफ्टी 23,800-23,700 का जोन एक प्रमुख सपोर्ट सिस्टम के रूप में काम कर रहा है। यदि सेंसेक्स के इंडेक्स में इससे अधिक गिरावट आती है और अगर इसी तरह 200 अंको की गिरावट दर्ज होती रही तो ब्रिक्री दबाव का सेंसेक्स इंडेक्स 23,400 तक नीचे जा सकता है।

क्यों आईं है शेयर बाजार में गिरावट 

पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। निवेशकों का ध्यान बाजार में निवेश से हट गया है। निवेश करने से निवेशक डर रहे हैं उनका ध्यान बिकवाली में अधिक है। कंपनियों के तिमाही परिणाम भी मिले-जुले ही आ रहे हैं। यह भी एक कारण मार्केट में कमजोरी का रहा है। स्मॉल मिडकैप शेयरों में इन सभी घटनाओं का सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

वैलिडिटी इंडेक्स पर भी 6% की बढ़त देखी गई है जो कि निवेशकों के बढ़ते डर का संकेत है। बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स एवं मिडकैप इंडेक्स में गिरावट आने के कारण इन सेक्टरों के महंगे इवोल्यूशन ने चिंता को और बढ़ा दिया है। इस समय आईटी कंपनियों के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है जो थोड़ी राहत की उम्मीद लेकर आये हैं।

क्या कहना है विशेषज्ञों का

विशेषज्ञों का कहना है कि अब जब तक जियो पोलिटिकल अनीश्चिंता खत्म नहीं होती तब तक निवेशक निवेश करने से बचेंगे। निवेशकों ने जोखिम से बचने के लिए यह तरीका अपनाया है अभी हाल ही में आए उछाल के बाद मुनाफा वसूली शुरू हुई है। तेज बढत के कारण बाजार भी थोड़ा महंगा हुआ है इसीलिए ट्रेडर्स ने जोखिम से दूर रहने का मन बनाया है। 

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का क्या कहना है

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि भारतीय इक्विटी बाजारों में साप्ताहिक आधार पर बड़त देखने को मिली है। 25 अप्रैल को खत्म हुए इस हफ्ते में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों इंडेक्स में करीब 1% की बढ़त दर्ज की गई है मिड कैप, स्माल कैप और सेक्टोरल इंडेक्स में साप्ताहिक बढत देखने को मिली है।

कुल मिलाकर बाजार की स्थिति सकारात्मक रही है। पिछले कुछ हफ्तों के बड़े अंडर परफॉर्मेंस के बाद आईटी सेक्टर ने इस हफ्ते अच्छा प्रदर्शन किया है। टैरिफ वॉर की चिताओं से थोड़ी राहत के बाद ऑटो स्टॉक भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्या कहना हैरेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि जियो पोलिटिकल अनिश्चितता केबढ़ने से निवेशकों ने जोखिम से बचने का तरीका अपनाया है। अब निफ्टी को तेजी बनाए रखने के लिए 23,800 के स्तर से ऊपर बने रहना होगा ऐसा न करने पर आगे मुनाफा वसूली बढ़ सकती है। मौजूदा माहौल को देखते हुए ट्रेडर्स को सतर्करूख बनाते रखते हुए मौजूदा पोजीशन के लिए हेजिंग की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments