टीचर डे भारत में 5 सितंबर और विश्व में 5 अक्टूबर को मनाया जाता है आइए जानते हैं ऐसा क्यों?
भारत में टीचर डे 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है?
भारत में टीचर डे 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। वह बहुत बड़े विद्वान और दार्शनिक भी थे। वह मानते थे की शिक्षा में राष्ट्र निर्माण की क्षमता है और शिक्षकों में वह शक्ति है जो राष्ट्र का निर्माण कर सके। जब उनके शिष्यों ने उनका जन्मदिन जोर-शोर से मनाने का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने मना कर दिया लेकिन उन्होंने कहा चाहे तो इसे शिक्षक दिवस के रूप में मना सकते हैं। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 5 सितंबर को अपने जन्मदिन की जगह शिक्षकों और उनके योगदान को याद करने और उनके समर्पण के लिए इस दिन को शिक्षकों के लिए समर्पित करने का सुझाव दिया और उस दिन से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की थी विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत
यूनेस्को ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत 1994 में की थी। यूनेस्को ने शिक्षकों की स्थिति पर हुए एक सम्मेलन में इसे मनाने का फैसला किया। वह दिन 5 अक्टूबर का था और तभी से विश्व भर में 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है लेकिन भारत में 5 सितंबर को ही डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाना जारी रखा।
कौन थे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन?
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन सिर्फ हमारे देश के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति ही नहीं थे बल्कि एक ऐसे शिक्षक थे जिन्होंने भारतीय दर्शन को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई फिर रूस के साथ संबंध अच्छे किए। सोवियत संघ में भारत की छवि सुधारी। स्टालिन का समर्थन पाया। कश्मीर मुद्दे पर समर्थन लिया। 1954 में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। डॉ राधाकृष्णन सिर्फ एक शिक्षक, राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति ही नहीं थे बल्कि वह एक कुशल और चतुर राजनायिक भी थे। कहां जाता है कि डॉक्टर राधाकृष्णन चाणक्य नीति का पालन करते थे वह जानते थे कि कब उन्हें क्या करना है, सोवियत संघ में जब उन्हें 1949- 52 में राजदूत बनाकर भेजा गया तो उन्होंने भारत के खिलाफ बनी नकारात्मक धारणा को बदलने का काम किया। वो रूस में लंबे समय तक रहे और रूस में भारत के लिए परिस्थितियां सकारात्मक की।
अन्य देशों में 5 अक्टूबर को या अन्य दिनों में शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?
यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस के रूप में घोषित किया लेकिन अन्य देशों में उससे पहले से ही शिक्षक दिवस मनाया जा रहा था इसलिए वे देश अपने पुराने तरीके और दिनों के अनुसार ही आज भी शिक्षक दिवस मनाते हैं जैसे भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
अमेरिका में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस?
विश्व के अन्य देशों में शिक्षक दिवस अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है अमेरिका में शिक्षक दिवस मई के पहले मंगलवार के दिन मनाया जाता है। अमेरिका में शिक्षक दिवस सिर्फ एक दिन के लिए नहीं मनाया जाता बल्कि यह पूरी सप्ताह चलने वाला कार्यक्रम होता है। अमेरिका में पूरे एक सप्ताह तक शिक्षकों के सम्मान के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
रूस में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस ?
रूस में 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है इस दिन रूस के लोग अपने शिक्षकों को माला पहनाकर सम्मानित करते हैं।
चीन में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस?
चीन में 10 सितंबर को शिक्षक दिवस को मनाया जाता है इस पुरस्कार समारोह की तरह आयोजित किया जाता है। चीन में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत 1931 में हुई थी। जो कि बाद में विलुप्त हो गई थी। जिसे एक बार फिर से 1985 में शुरू किया गया था।
थाईलैंड में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस
थाईलैंड में शिक्षक दिवस 16 जनवरी को मनाया जाता है। थाईलैंड में से धान क्रू के नाम से जाना जाता है। थाईलैंड में इस दिन विभिन्न धार्मिक समारोह आयोजित किए जाते हैं जिनके माध्यम से शिक्षकों का सम्मान किया जाता है।
ब्राजील में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस
ब्राजील में 15 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ब्राजील में शिक्षक दिवस की शुरुआत 1927 में हुई थी।