कैसा रहने वाला है आज का शेयर बाजार 

कैसा रहने वाला है आज का शेयर बाजार 

कैसा रहने वाला है आज का शेयर बाजार ये जानने से पहले कल के शेयर बाजार पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि कल अचानक से सुबह जहां बहुत तेजी देखने को मिली वहीं दोपहर तक गिरावट का दौर, मुनाफा वसूली का दौर शुरू हो गया। सेंसेक्स जिसके कारण कल अपने दिन के उच्चतम स्तर से 700 अंकों के नीचे पहुंच गया। ऐसे में निवेशकों के लिए सोचने का समय है कि आज के दिन की प्लानिंग क्या हो तो आईए जानते हैं किन चीजों का हमें आज शेयर बाजार में ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कैसा रहने वाला है आज शेयर बाजार 

आज शेयर बाजार में कोई भी खरीदारी, बिकवाली करने से पहले हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय कैश में fills की बिकवाली देखने को मिल रही है जबकि वायदा में खरीदारी देखने को मिल रही है। fills का लॉन्ग शार्ट रेशों 24% तक पहुंच गया है। एशिया में भी हल्की गिरावट के साथ तेजी भी देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कल यूएस मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली थी।

सोने और कच्चे तेल के दामों पर भी रखें नजर 

कच्चे तेल की कीमतों में अचानक से काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसा रूस की रिफाइनरी पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण हो रहा है। इस समय कच्चे तेल की कीमतें अपने दो हफ्तों के उच्चतम शिखर पर हैं। कल सोने में भी 2% की तेजी देखने को मिली थी।

डिफेंस सुरक्षा के क्षेत्र में निवेश के हैं अवसर 

इस समय डिफेंस सुरक्षा क्षेत्र के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। अभी हाल ही में डिफेंस एग्जिविशन काउंसिल ने 69000 करोड़ रुपए के हथियार खरीदने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। भारतीय सेवा के लिए भी नाग मिसाइल और कई नए उपकरणों को खरीदने की स्वीकृति मिल चुकी है। ऐसे में यह क्षेत्र फायदे का सौदा हो सकता है। फिर भी निवेशकों को काफी सोच समझकर ही फैसला करने की आवश्यकता है। 

भारत और अमेरिका में जल्दी ही होगी ट्रेड डील 

भारत के वाणिज्य व्यापार मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता का जल्दी ही सकारात्मक निष्कर्ष निकालने वाला है जिसका परिणाम सुखद होगा। 

कल शेयर बाजार में गिरावट की क्या रही वजह 

कल शेयर बाजार में गिरावट की चार मुख्य वजहें रहीं। कल शेयर बाजार में शुरुआत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी लेकिन दोपहर बाद गिरावट की सबसे बड़ी वजह तो मुनाफा वसूली रही, दूसरी वजह कच्चे तेलों की कीमत में अचानक से उछाल रही, जिसका असर कॉर्पोरेट लागत पर पड़ा और अचानक से महंगाई बढ़ गई। शेयर बाजार में गिरावट की तीसरी वजह रही कमजोर ग्लोबल संकेत, कल वैश्विक बाजार में भी गिरावट का दौर रहा था जिसके कारण निवेशकों ने निवेश करने में हिचकिचाहट दिखाई। कल वोलैटिलिटी इंडेक्स में अचानक से 3.3% से 11.73% की तेजी देखने को मिली जो कि भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव का एक संकेत है। ये 4 वजहें कल शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह बनीं।

कैसा रहने वाला है आज का एशियाई बाजार 

आज एशियाई बाजार में तेजी देखने की उम्मीद नजर आ रही है। गिफ्ट निफ्टी में भी बढ़त दिख रही है। निक्केई में इस समय 1.57% की बढ़त दिख रही है। स्ट्रीट टाइम्स में इस समय 0. 32 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है। हैंग सेंग में 0.59% की बढ़त देखने को मिल रही है। कोस्पी में इस समय 2.1% की बढ़त देखने को मिल रही है। शंघाई कंपोजिट में इस समय 0.42% की बढ़त देखने को मिल रही है।

कैसा रहने वाला है अमेरिकी बाजार 

कल अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। कल तकनीकी क्षेत्र में मजबूती बढत का कारण रही थी। कल स्मॉल कैप में सबसे अधिक तेजी देखी गई। डाउ जॉन्स में कल 144.20 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी। एस एंड पी में कल 500 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी। नैस्डेक में कल 200 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी। कल सभी अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। कल की शेयर बाजार से अगर आज का अनुमान लगाया जाए तो आज भी अमेरिकी बाजार में तेजी रहने वाली है।

 

Most Popular

About Author