पुर्तगाल में बुर्का पहनने पर देना होगा ₹4 लाख जुर्माना 

पुर्तगाल में बुर्का पहनने पर देना होगा ₹4 लाख जुर्माना 

पुर्तगाल में बुर्का पहनने पर ₹400000 जुर्माना देना होगा पुर्तगाल में यह विधेयक मंजूर हो चुका है आइए जानते हैं क्यों पुर्तगाल में बुर्का बैन हो रहा है 

पुर्तगाल में बुर्का पहनने पर देना होगा 4 लाख रुपए जुर्माना 

पुर्तगाल में एक विधेयक पास हुआ है जिसमें बुर्का पहनने वाले लोगों को ₹400000 जुर्माना देना होगाविमान में या पूजा स्थलों में महिलाएं अपने चेहरे को ढक सकेंगी। इसके अतिरिक्त किसी भी महिला को जबरदस्ती अपने चेहरे को छुपाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा अगर किसी महिला को मजबूर किया गया और आरोप प्रमाणित हो गया तो उस व्यक्ति को जेल की सजा हो सकती है। वामपंथी दलों का कहना है कि विधेयक को अलग धर्म वाले लोगों को निशाना बनाने के लिए लागू किया जा रहा है।

पुर्तगाल में वामपंथी पार्टी ने इस विधेयक के खिलाफ वोट किया 

पुर्तगाल में बुर्के को पहनने वालों को ₹400000 जुर्माना देना होगा ऐसा विधेयक पास हो चुका है वामपंथी सोशलिस्ट पार्टी ने इस विधेयक के खिलाफ वोट दिया वामपंथी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद पेड्रो डेलगाडो अल्वेस की पार्टी ने इस विधेयक के खिलाफ वोट दिया। पुर्तगाल की संसद में बुर्का बैन विधेयक को मंजूरी दी जा चुकी है। कई यूरोपीय देशों में बुर्के को पहले ही बैन किया जा चुका है। वामपंथी दलों का कहना है कि चेहरा ढक कर रखने वाली मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी महिला को घूंघट पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन साथ ही साथ उन्होंने ने कहा कि दक्षिण पंथी पार्टी का नजरिया गलत है।

पुर्तगाल की संसद में बुर्का बैन विधेयक को मिल चुकी है मंजूरी 

पुर्तगाल की संसद में सार्वजनिक स्थानों पर लिंग या धार्मिक वजह से नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी मिल चुकी है। इस विधेयक को राइट चेगा पार्टी ने प्रस्तावित किया था। इस विधेयक को बुर्के और नकाब जैसे परिधानों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित करने के लिए लगाया गया है। लेकिन फिर भी फ्लाइट में, राजनीतिक परिसर में, पूजा स्थलों पर नकाब की परमिशन जारी रहेगी। केवल सार्वजनिक स्थानों में ही चेहरे को पूरी तरह से छुपाने वाले परिधानों को पहनने पर पाबंदी लगाई जा रही है।बुर्का पहनने पर होगा ₹400000 जुर्माना  इस विधेयक के अनुसार बुर्का और हिजाब पहनने पर €200 से लेकर 4000 यूरो तक का जुर्माना होगा। भारतीय रूपों में यह कीमत ₹400000 तक के जुर्माने की होगी। पुर्तगाल की संसद में इस विधेयक को पास किया जा चुका है।

राष्ट्रपति की मंजूरी मिलनी है बाकी

 इस विधेयक को सदन के द्वारा पास कर दिया गया है अब राष्ट्रपति इस विधेयक को पास करने के लिए अपनी मंजूरी देने वाले हैं। अगर उन्होंने इसे मंजूरी दे दी तो फिर इसे समीक्षा के लिए संवैधानिक न्यायालय भेजा जा सकता है। अगर यह विधेयक पास हो जाता है तो ऑस्ट्रिया, फ्रॉस बेल्जियम और नीदरलैंड की तरह पुर्तगाल में भी चेहरा और सिर ढकने पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। संसद में विधेयक को स्वीकार तो कर लिया है लेकिन कानून में बदलने के लिए राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदन या संवैधानिक समीक्षा की प्रक्रिया आवश्यक है।

चेगा पार्टी ने बुर्का बैन को लेकर यूरोपीय देशों के तर्कों को किया शामिल

चेगा पार्टी ने बुर्का बैन को लेकर यूरोपीय देशों के तर्कों को शामिल करते हुए कहा की चेहरा छुपाने से महिलाएं बहिष्कार और हीनता की स्थिति में आ जाती है। यह स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा जैसे सिद्धांतों के खिलाफ है। चेगा पार्टी को दक्षिणपंथी दलों का समर्थन प्राप्त है। 

क्या कहना है इस प्रस्ताव का समर्थन और विरोध करने वाले लोगों का

इस प्रस्ताव के समर्थन में कहा जा रहा है कि ऐसे परिधान महिलाओं को पहचान हीन बना देते हैं, उन्हें सामाजिक संवाद से अलग करते है और सार्वजनिक सुरक्षा और सामाजिक समावेशन के दृष्टिकोण में समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। जबकि विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि यह धार्मिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी और अल्पसंख्यकों के विरुद्ध भेदभाव की ओर ले जाया जा सकता है।

 

Most Popular

About Author