शेयर बाजार आज 3 दिन की गिरावट के बाद सपाट बंद हुआ।सेंसेक्स में आज सुबह दिन की शुरुआत से ही 150 की गिरावट देखी गई बीच में सेंसेक्स में थोड़ी तेजी देखने को मिली थी लेकिन फिर सेंसेक्स आज 77.84 अंकों और 0.09% की गिरावट के साथ बंद हुआ 84,481.81 पर निफ्टी भी फिसला 25,815.55 पर
कैसा रहा आज का शेयर बाजार?
आज शेयर बाजार में तीन दिनों के बाद सपाट स्तर देखने को मिला। आज सेंसेक्स में 77.84 अंकों की गिरावट देखी गई । सेंसेक्स में आज 77.84 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले तीन दिनों से गिरावट जारी है। सेंसेक्स आज 0.09 प्रतिशत गिरकर 25,815.55 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई % की गिरावट, निफ्टी में आज केवल 3 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 25,815.55 के स्तर पर रहा।
किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट
शेयर बाजार में आज 3 दिन बाद भी गिरावट जारी रही। सुबह दिन की शुरुआत में 121 अंकों के गिरावट देखी गई लेकिन फिर बीच में कुछ शेयरों में थोड़ी तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार के बंद होने तक बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। आज सभी क्षेत्रों में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। आज आईटी के क्षेत्र में 1% की तेजी देखी गई। इंडेक्स में 0.3% की तेजी देखने को मिली। आज ऑटो, मीडिया, फार्मा, ऑयल ऐंड गैस और कैपिटल गुड्स के क्षेत्र में 0.3 प्रतिशत से एक प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।
किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी
सेंसेक्स के आज 30 में से 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज सन फार्मा के शेयर में देखने को मिली। सन फार्मा का शेयर आज 2.74% की गिरावट के साथ बंद हुआ।टाटा स्टील के शेयर में आज 1.26%मंदी देखी गई। पावर ग्रिड के शेयर में आज 1.16% मंदी देखने को मिली। एशियन पेंट्स के शेयर में आज 0.89% की मंदी देखने को मिली। एनटीपीसी के शेयर में आज 0.82 प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी रिलायंस के शेयर में 0.02% की रही।
आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली
आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के 13 शेयरों में बड़त देखने को मिली। आज सबसे अधिक टीसीएस के शेयर में 1.94% की बढ़त देखने को मिली। टेक महिंद्रा के शेयर में आज 1.72% की बढ़त देखने को मिली। इंफोसिस के शेयर में आज 1.57 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। एक्सिस बैंक के शेयर में आज 0.48% की बढ़त देखने को मिली। एचसीएल टेक के शेयर में आज 0.44% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त बजाज फाइनेंस के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.02प्रतिशत रही।
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ।
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4332 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1631 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2506 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 195 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 95 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 276 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।
आज शेयर मार्केट में निवेशकों का 79,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ
आज निवेशकों को 79,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कल 17 दिसंबर को
मार्केट केपीटलाइजेशन 466.18 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 465.39 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 79,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
विशेषज्ञों ने क्या कहा
विशेषज्ञ का कहना है कि सेंसेक्स हफ्ते के एक प्रतिशत से अधिक गिर गया है और पिछले हफ्ते के निचले स्तर पर वापस आ गया है इसलिए इसकी दोबारा रिकवरी की गुंजाइश बनती है। ौ