भारत और मंगोलिया के बीच हुए 6 समझौते से और मजबूत हुए रिश्ते 

भारत और मंगोलिया के बीच मजबूत हुए रिश्ते

भारत और मंगोलिया के बीच रिश्ते मजबूत होते नजर आ रहे हैं। मंगोलिया के राष्ट्रपति हुरेलसुख उखना चार दिनों की भारत यात्रा पर है आइए जानते हैं क्या हुआ है इन चार दिनों में। 

भारत और मंगोलिया के बीच मजबूत होंगे रिश्ते 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगोलिया के राष्ट्रपति से बात की। मंगोलिया के राष्ट्रपति की यह पहली भारतीय यात्रा है। मंगोलिया एक बौद्ध धर्म को मानने वाला देश रहा है जहां अभी भी काफी अधिक संख्या में बौद्ध लोग निवास करते हैं और भगवान बुद्ध की जन्म भूमि तो भारत ही रही है इसलिए भारत और मंगोलिया आध्यात्मिक साझेदार कहे जाते हैं। दोनों देश अपने राजनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

 

भारत और मंगोलिया के बीच हुए हैं 6 समझौते

भारत और मंगोलिया के बीच अभी तक 6 समझौते हो चुके हैं मंगोलिया के राष्ट्रपति चार दिन की भारत यात्रा पर है। मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेल सुख उखना ने दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की दोनों देश के नेताओं के बीच आईटी, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, साझा संस्कृति जैसे कई विषयों पर बात हुई। दोनों नेताओं ने छ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौता में मानवी सहायता, मंगोलिया में ऐतिहासिक स्थलों की मरम्मत, अप्रवासन, खनिज खोज के अतिरिक्त डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में आपसी सहयोग भी शामिल है।

भारत और मंगोलिया के बीच रिश्ते मजबूत हुए ऋण सहायता से

भारत और मंगोलिया के बीच रिश्ते मजबूत होने में भारत की 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर की रेट सहायता का एक बड़ा योगदान है। भारत द्वारा दी जा रही इस ऋण सहायता का प्रयोग मंगोलिया अपनी तेल रिफाइनरी परियोजना में करेगा। इस परियोजना द्वारा मंगोलिया की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती प्रदान की जाएगी। भारत द्वारा वीर सहायता देने की अतिरिक्त भारत के 25 सबसे अधिक कुशल कामगार इस परियोजना में अपना साथ दे रहे हैं। यह परियोजना भारत की किसी भी दूसरे देश के साथ सबसे बड़ी वैश्विक विकास साझेदारी परियोजना है। 

भारत और मंगोलिया के मजबूत रिश्तों में योगदान है साझी विरासत का 

भारत और मंगोलिया के रिश्ते केवल आज से ही मजबूत नहीं है बल्कि प्राचीन काल से ही भारत और मंगोलिया के बीच साझी विरासत का रिश्ता है। मंगोलिया में भगवान बुद्ध के दो महान शिष्यों सारिपुत्र और मौद्धल्यायन की पवित्र अस्थियां और पवित्र अवशेष भी अगले साल भेजे जाएंगे। मंगोलिया के गंधक बौद्ध मठ में एक संस्कृत शिक्षक भी भेजा जाएगा जिससे कि वहां रखे गए बौद्ध ग्रंथों का भी गहरा अध्ययन हो सके।

मंगोलिया बना रही है भारत की मदद से तेल रिफाइनरी

भारत मंगोलिया की मदद एक तेल रिफाइनरी बनाने में कर रहा है इस रिफाइनरी की शुरुआत 2028 से हो जाएगी इस रिफाइनरी में भारत का 1.7 बिलियन डॉलर निवेश हुआ है। मंगोलिया इस रिफाइनरी में 15 लाख मैट्रिक टन कच्चे तेल को रिफाइन कर सकेगा। भारत वहां पर तेल और गैस की खोज कर पाएगा। 

भारत मंगोलियाई नागरिकों के लिए जारी करेगा फ्री ई वीजा 

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की की मंगोलियाई नागरिक भारत में फ्री वीजा पा सकेंगे। भारत में मंगोलिया और लद्दाख के अरकान गई प्रांत के बीच स्थानीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने के लिए एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए इस समझौते के द्वारा भारत मंगोलिया नागरिकों को भारत में सांस्कृतिक राजदूत बनने का अवसर प्रदान करेगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा भारत मंगोलिया में रक्षा आईटी क्षेत्र में अपार साझेदारी की संभावना 

मंगोलिया के राष्ट्रपति ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ संसद भवन का दौरा किया जहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया दोनों नेताओं ने आपस में वार्ता की जहां लोकसभा अध्यक्ष बिलियन कहा कि भारत और मंगोलिया के बीच रक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और आर्थिक सहयोग में व्यापक संभावनाएं हैं। इसके अतिरिक्त दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध डेमोक्रेसी, धर्म और डेवलपमेंट के सिद्धांतों के आधार पर मजबूत हो रहे हैं। दोनों देश इतिहास से लेकर आध्यात्मिक विरासत तक कई सामान्य परंपराओं को साझा करते हैं। 

 

Most Popular

About Author