भैया दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी आईए जानते हैं भैया दूज का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और कथा
कब है भैया दूज का शुभ मुहूर्त
भैया दूज इस साल 2025 में 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी भैया दूज काशी शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है इस दिन चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज दोनों एक साथ मनाये जा रहे हैं। भैया दूज का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर की रात 8:16 से 23 अक्टूबर की रात 8:46 तक रहेगा। भैया दूज का शुभ मुहूर्त 1:13 से 3:28 तक रहेगा। अभिजीत का ल सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 तक रहेगा और अमृत का ल शाम 6:57 से रात 8: 45 मिनट तक रहेगा।
भैया दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है
भैया दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन यमराज और उनकी बहन यमुना ने इस उत्सव को सबसे पहले मनाया था। यमराज आज ही के दिन अपनी बहन के घर गए थे और यमुना जी ने उन्हें आरती और टीका कर उनका सम्मान किया था। तभी से इस दिन को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। कहां जाता है कि इस दिन जो बहन अपने भाई को तिलक लगाती है उसके भाई की कभी भी अकाल मृत्यु नहीं होती और भाई बहन दोनों के बीच प्रेम विश्वास का रिश्ता निरंतर बना रहता है। सुख समृद्धि दोनों ही परिवारों में बनी रहती है।
अलग-अलग जगह अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है भैयादूज
देश के हर हिस्से में अलग-अलग तरीके से भैया दूज मनाई जाती है पर फिर भी भावना एक ही होती है भाई और बहन के पवित्र प्रेम की भावना, कहानी चाहे कोई भी कहीं जाए लेकिन उस कहानी का अर्थ दोनों के बीच रिश्ते को और पवित्र मजबूत बनाना होता है। जहां बिहार की कहानियों में भाभी को खलनायिका बनाकर ननद अपने भाई की मदद करती है और उसे भट्टी में झोंकने से बचा लेती है तो वही मध्य प्रदेश की कहानियों में सात बहनों केक लौटे भाई को सबसे छोटी बहन सारी परेशानियों को अपने ऊपर उठकर मौत के मुंह से खींच लाती है। कहानी जिसने भी लिखी होगी उसने अपने हिसाब से उन्हें लिखा होगा लेकिन बाद में यह कहानी चलती गई और चलती जा रही है और साथ ही साथ यह त्यौहार भी अपने नए-नए रूपों में बदलते जा रहा है।
इस भैया दूज राशि के अनुसार क्या गिफ्ट दें
पहले भाई बहन को गिफ्ट देते थे अब बहने भी सक्षम हो चुकी हैं और वह भी इस मामले में बाजी मारने लगी हैं। और तो और राशि के अनुसार गिफ्ट दिए जाते हैं तो आईए जानते हैं भाई दूज पर किस राशि के अनुसार क्या गिफ्ट दी जाए मेष राशि के भाई-बहन एक दूसरे को फिटनेस से रिलेटेड चीज दे सकते हैं लाल रंग का कोई गिफ्ट भी चाहे वह साड़ी हो या शर्ट दोनों के लिए ही एक एक यादगार तोहफा हो सकता है। वृषभ राशि के भाई बहनों को एक दूसरे को रेशमी कपड़े या फिर घर के सजावट का सामान या फिर हीरे की ज्वेलरी गिफ्ट करनी चाहिए। मिथुन राशि के भाई बहनों को चांदी , सोना या पन्ना गिफ्ट करना चाहिए।
कर्क राशि के भाई बहनों को एक दूसरे को सफेद रंग के वस्त्र गिफ्ट करने चाहिए। सिंह राशि के भाई बहनों को एक दूसरे को ज्वेलरी, कपड़े गिफ्ट करने चाहिए। तुला राशि के भाई बहनों को परफ्यूम घड़ी एक दूसरे को गिफ्ट करनी चाहिए। वृश्चिक राशि के भाई बहनों को एक दूसरे को गहने और किताबें गिफ्ट करनी चाहिए। धनु राशि के भाई बहनों को एक दूसरे को यात्रा का सामान गिफ्ट करना चाहिए। मकर राशि के भाई बहनों को एक दूसरे को ऑफिस से रिलेटेड सामान गिफ्ट करना चाहिए। कुंभ राशि के भाई बहनों को एक दूसरे को गैजेट्स, ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट करनी चाहिए। मीन राशि के भाई बहनों को एक दूसरे को पौधे गिफ्ट करनी चाहिए।