आज शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 24300 से नीचे रहा। आज भारतीय इक्विटी इंडेक्स नेगेटिव नोट पर रहे। सेंसेक्स 315.06 अंक गिरा और 79 801.43 पर रहा। आज सेंसेक्स में मंदी देखी गई। निफ़्टी 82.25 अंक गिरा। निफ़्टी आज 24 ,246.70 पर बंद हुआ। 1869 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखी गई। 1921 कंपनियों के शेयरों में मंदी रही |
144 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे जिन पर आज कोई प्रभाव नहीं पड़ा। आज मिडकैप एवं स्मॉल कैप इंडेक्स में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया। ब्रार्डर इंडेक्सों ने बेंच मार्क इंडेक्सों से अधिक अच्छा प्रदर्शन किया।एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर में एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई। फार्मा इंडस्ट्री में एक प्रतिशत की बढ़त देखी गई।
किन कंपनी के शेयरों में रही तेजी
इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डी’ज लैब्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई।
किन कंपनी के शेयरों में रही आज म़ंदी
आज एचयूएल, भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, आइसीआइसीआइ बैंक और इंटरनल निफ़्टी के शेयरों मेंआज सबसे अधिक गिरावट देखी गई।
पहलगाम अटैक का भी दिखा असर
भारत में पहलगाम अटैक काव्या शेयर मार्केट पर दिखा भारत में पाकिस्तान के साथ अपनी राजनीतिक संबंध कम कर दिए हैं इसका भी असर आज के शेयर मार्केट पर रहा।
कैसा रहा आज का एशियन मार्केट का हाल
आज एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिका और चीन का ट्रेड वार अब खत्म होता नजर आ रहा है इसका असर एशियाई बाजारों पर भी देखा गया। जापान की निक्की में आज एक प्रतिशत की तेजी देखी गई। टॉपिक्स में 0.81% की तेजी देखीं गई। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी मैं कोई परिवर्तन नहीं देखा गया। कौस्डेक में0.24 प्रतिशत तेजी देखी गई।
कौस्डेक स्मॉल कैप शेयरों पर आधारित है। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स पिछले बंद पर 22,072.62 था।हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स आज पर 22,072.69 पर बंद हुआ।
कैसा रहा आज का वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी चीन ट्रेड वर के सकारात्मक परिणाम के बाद अमेरिका में चीज सही होती नजर आ रही है इसके अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजल्ट के अध्यक्ष जेरोम पावर को फायर करने का कोई इरादा नहीं का जो बयान दिया है। उसके बाद वॉल स्ट्रीट में भी तेजी दिखेगी आज डाउ जॉन्स इंडेक्स 419.59 अंक बढ़कर यह और 39,606.57 पर बंद हुआ।
आज डाउ जॉन्स इंडेक्स 1.07% बड़ा। संप 500 1.67% बढ़कर 5,375.86 पर बंद हुआ। आज नेस्टेड कंपोजिट 2.50% बढ़कर 16,708.05 पर बंद हुआ।
पहलगाम हमले का कश्मीर पर क्या असर पड़ेगा
जम्मू कश्मीर की आर्थिक मजबूती 7.06% तक बढ़ चुकी थी। 2024 -25 के लिए कश्मीर की जीएसडीपी का 7.06% की दर से बढ़ने का अंदाजा लगाया जा रहा था। कश्मीर की नॉमिनल जीएसडीपी 2.65 लाख करोड़ होने का अंदाजा लगाया जा रहा था। 2019 से 2025 के बीच कश्मीर में 4.89% का CAGR देखा गया था। लेकिन इस हमले के बाद टुरिस्ट इंडस्ट्री को गहरा झटका लगेगा। लोग कश्मीर नहीं जाना चाहेंगे। होटल, कंपनी का फलों का काम करने वालों को काफी नुकसान होगा।
21000 करोड़ का होगा नुकसान
कश्मीर में टूरिस्ट उद्योग को सबसे अधिक नुकसान होगा। यह उद्योग कश्मीर की जीएसडीपी में 7 से 8% का योगदान देता है। कश्मीर की जीएसडीपी 2.65 लाख करोड रुपए है। जिसके कारण यहां का पर्यटन का सालाना मूल्य 18500 से 21 21200 करोड रुपए के बीच में है। सरकार अगले 4-5 वर्ष में पर्यटन की हिस्सेदारी को 7% से बढ़कर 15% रखने का लक्ष्य रख रही थी। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जबकि पर्यटकों की आवाजाही यहां सबसे अधिक थी।
पूर्वी भारत से सबसे अधिक पर्यटक यहां आते हैं। 2020 में यहां 34 लाख पर्यटक आए थे। 2024 में यहां 2.36 करोड़ पर्यटक आए थे जिनमें 65000 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। अब इस घटना के बाद यहां पर निवेश प्रभावित होगा। घरेलू और विदेशी टूरिस्ट घटेंगे। निर्माण क्षेत्र में काम रूकेगा। नए प्रोजेक्ट लगाने में देरी होगी बेरोजगारी दर बढ़ेगी। कृषि व बागवानी के क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिलेगा।