Thursday, May 22, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तआज सेंसेक्स ने लगाई 295 अंकों की उड़ान निफ्टी ने भी बनाया...

आज सेंसेक्स ने लगाई 295 अंकों की उड़ान निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड निवेशकों के लिएआज का दिन लाया खुशियां 

आज सोमवार को बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई आज सेंसेक्स में 295 अंकों कीतेजी दर्ज की गई ।निफ्टी आज अपने साल के सबसे उच्चत्तम स्तर 24,461 पर रहा। आज विदेशी निवेशकों ने भी लगातार खरीदारी की। आज कच्चे तेल के दाम गिरने से भी निवेशकों को हुआ फायदा।

कैसा रहा आज का शेयर बाजार का हाल?

आज शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स में आज 295 अंकों की तेजी देखने को मिली। निफ्टी आज इस साल अभी तक के उच्चतम स्तर24,461 पर रहा। बीएसई मिड कैप इंडेक्स में 1.45% की तेजी देखी गई। बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.23% की तेजी देखी गई। आज सभी क्षेत्रों के शेयर हरे निशान में रहे। सिर्फ बैंकिंग के क्षेत्र में थोड़ी मंदी रही। आज सबसे अधिक तेजी ऑटो, तेल और गैस के शेयरोंमें देखी गई।

आज सेंसेक्स में 294.85 अंको के ऊपर रहा। सेंसेक्स में आज 0.37 प्रतिशत की तेजी देखी गई। आज सेंसेक्स 80,794.84 के स्तर पर बंद हुआ। आज एनएससी के 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी में 0.47% की तेजी देखी गई। इंडेक्स निफ्टी आज 114.45 अंको की तेजी के साथ 24, 461.15 के स्तर पर बंद हुआ।

किस क्षेत्र के शेयरों में रही आज सबसे अधिक तेजी 

आज बीएसई सेंसेक्सके 30 में से 20 शेयर हरे निशान में बंद हुए। आज बीस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई आज सबसे अधिक तेजी अदानी पोर्ट्स के शेयरों में देखी गई। आज अदानी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे अधिक 6.29% की तेजी देखी गई। अदानी पोर्ट्स के बाद बजाज फिनसर्व के शेयर में 3.73% की तेजी देखी गई।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में 3.1 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इंटरनल के शेयरों में 2.45% की तेजी देखी गई। पावर गार्ड के शेयरों में 1.68% की तेजी देखी गई।

कौन से शेयर रहे आज लाल निशान में 

आज सेंसेक्स के 10 शेयर लाल निशान में बंद हुए ।इसमें कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सबसे अधिक मंदी 4.57 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयरों में 1.26% की गिरावट देखी गई। एक्सिस बैंक के शेयर में 0.6प्रतिशत की गिरावट देखी गई। आज टाइटन के शेयर में 0.62 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। आज इंडस बैंक के शेयर में 0.50% की गिरावट देखी गई।

आज एनटीपीसी के शेयर में सबसे कम गिरावट देखी गई। आज एनटीपीसी का शेयर0.7% की गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन आज एनटीसीपीसी का शेयर लाल निशान पर ही था। आज एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, नेस्ले, आइसीआइसीआइ बैंक, एचसीएल टेक, इंडस बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़, इंडिया कोटक बैंक के शेयर लाल निशान पर थे। सबसे अधिक गिरावट आज कोटक बैंक के शेयर में देखने को मिली।

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 2563 शेयरों में देखी गई बढ़त 

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में बढ़त के साथ बंद होने वाली शेयरों की संख्या गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों से अधिक थी। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की 4202 कंपनी के शेयरों में कामकाज हुआ। 4202 में से 2563 कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 1460 कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

179 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे जिन्हें कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। आज 78 कंपनियों के शेयरों ने अपने उच्चतम स्तर को छुआ। आज 63 कंपनियों के शेयरअपने 52 हफ्तों की सबसे निचले स्तर तक पहुंचे।

 निवेशकों के बीच रहा खुशी का माहौल कमाये 4.78 लाख करोड रुपए

आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट केपीटलाइजेशन 427.59 लाख करोड रुपए हो गया। बीएससी में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 4.78 लाख करोड रुपए बढ़ गया है। इसी के साथ निवेशकों को उनके निवेश में 4.78 लाख करोड रुपए का फायदा हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments