Sunday, March 26, 2023

क्या Rahul Gandhi एक बार फिर जायेंगे जेल?

- Advertisement -
- Advertisement -

रेप पीड़ितों पर दिए बयान के बारे में पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची। करीब 2 घंटे बाद स्पेशल CP (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा से राहुल मिले। स्पेशल CP बताया कि हमने राहुल गांधी से उनके बयान के संंबंध में जानकारी मांगी है। राहुल गांधी ने कुछ वक्त मांगा है और कहा कि वो जानकारी देंगे।

स्पेशल CP हुड्डा ने कहा- राहुल बोले कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वे बहुत सारे लोगों से मिले हैं। सारी कड़ियां जोड़ने में थोड़ा वक्त लगेगा। जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी से आगे भी उनसे पूछताछ की जाएगी।

राहुल ने श्रीनगर में दिया था रेप पीड़ितों पर बयान:-

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रेप पीड़ित पर बयान दिया था। राहुल ने 30 जनवरी को श्रीनगर में कहा था, ‘कई महिलाएं मुझसे मिलने आई थीं। वे रो रही थीं और इमोशनल थीं। उनमें से कुछ ने कहा कि उनके साथ रेप हुआ है, मोलेस्टेशन हुआ है। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं पुलिस को इस बारे में बताऊं। तो उन्होंने कहा कि राहुल जी हम बस आपको बताना चाहते थे। पुलिस को इस बार में मत बताइए, वर्ना हमें और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।’

पुलिस दो बार राहुल के घर गई, तब नोटिस रिसीव किया:-

बयान को लेकर पुलिस की एक टीम 15 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस देने गई थी। टीम ने वहां 3 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन राहुल नहीं मिले। 16 मार्च को दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी दोबारा उनके घर गए। डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद राहुल उनसे मिले और नोटिस रिसीव किया था। पार्टी ने कहा था कि वे सही समय पर कानून के मुताबिक नोटिस का जवाब देंगे।

कांग्रेस के नेताओं ने क्या कहा…

Rahul Gandhi

जयराम रमेश: पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली पुलिस को महिलाओं की इतनी ही चिंता थी तो वे फरवरी में क्यों नहीं आए। दिल्ली पुलिस भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने के 45 दिन बाद पूछताछ के लिए आ रही है। राहुल गांधी की लीगल टीम कानून के हिसाब से नोटिस का जवाब देगी।

अशोक गहलोत: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा – बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि पुलिस यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है। इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इंकार नहीं कर रहा है।

पवन खेड़ा: प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान देने के मामले में बेल पर चल रहे पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने पहले तो उन्हें रोका, फिर जाने दिया। खेड़ा ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर कहा- राहुल गांधी को डराने की कोशिश की जा रही है। सरकार को क्या लगता है वह डर जाएंगे?

दिल्ली पुलिस ने खुद लिया था मामले का संज्ञान:-

दिल्ली पुलिस ने खुद ही इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़िता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सवालों की एक लिस्ट राहुल को भेजी थी। पुलिस ने उनसे कहा था कि सवालों के जवाब जल्दी और डिटेल में दें जिससे पीड़िता को सुरक्षा दी जा सके।

कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस के नोटिस पर नाराजगी जताई थी। पार्टी ने ट्वीट किया था- सरकार अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में राहुल के सवालों से घबरा गई है और पुलिस का सहारा ले रही है। भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के 45 दिन बाद दिल्ली पुलिस उस पीड़िता के बारे में जानकारी मांग रही है।

More from the blog

अजनाला हमले में Amritpal Singh के सात सहयोगी हुए गिरफ्तार।

खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर...

Dhirendra Shastri के दरबार से 5 लाख के गहने चोरी, 36 से ज्यादा महिलाओं ने दर्ज करवाई शिकायत।

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में शनिवार के दिन दिव्य दरबार सजाया गया था. यहां लाखों...

क्या पाकिस्तान में Imran Khan हुए गिरफ्तार? जानें सच्चाई।

पाने के लिए मंगलवार की देकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के यहां स्थित आवास के बाहर एकत्रित उनके समर्थक उनकी गिरफ्तारी को रोकर...

भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता के खिलाफ कांग्रेस MLA Pratima Das ने उठाई ये सवाल।

भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता बंद करवाने को लेकर विधानसभा में मांग उठने लगी है. भोजपुरी फिल्मों और एल्बम में अश्लीलता को देखते हुए बिहार...