Wednesday, March 5, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तक्या हाल है आज के शेयर मार्केट का

क्या हाल है आज के शेयर मार्केट का

आज अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 140.82 अंक टूटा और 44, 424,25 पर रहा। आज नैस्डै कंपोजिट 517,47 अंक गिरकर 6101.24 पर रहा नैस्डेक कंपोजिट 99.38 पर 0.50% की गिरावट के साथ 19, 954.30 पर बंद हुआ।

कैसी रही आज शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स की रफ्तार

 आज भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की रफ्तार धीमी रही। सेंसेक्स 490.03 अंक गिरा। सेंसेक्स आज 75, 700,43 पर रहा। निफ़्टी 22 940.15 पर खुला। निफ्टी में आज 152.05 अंकों की गिरावट देखी गई। शेयर मार्केट में अभी भी गिरावट का दौर जारी है। 1 फरवरी को नया बजट लागू होने वाला है ऐसे में निफ्टी में 45 कंपनियों के शेयर लाल निशान से नीचे है।

किन कंपनियों के शेयर आज रहे कमजोर

शेयर मार्केट में 45 कंपनियों के शेयर खतरे के लाल निशान से नीचे हैं। इस समय सबसे ज्यादा नुकसान श्रीराम फाइनेंस और बीईएल को हुआ है। इनके शेयर्स में 2% से भी अधिक की गिरावट देखी गई।

किन कंपनियों के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

इस समय ब्रिटानिया, हिंदुस्तान युनिलीवर आईसीसी बैंक के शेयर मजबूत स्थिति में हैं।

मार्केट की स्थिति कमजोर क्यों है

आज टेक कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के कारण एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रही। अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। निवेशक तीसरी तिमाही के परिणाम के बाद सतर्क बने हुए हैं और इन्वेस्टमेंट करने से डर रहे हैं। फरवरी में केंद्रीय बजट 2025 भी आने वाला है। जनवरी के डेरिवेटिव कांट्रैक्ट की समाप्ति होने वाली है। अमेरिकी फेडरल रिजल्ट रिजर्व ब्याज की तरह में क्या परिवर्तन होगा यह स्थिति भी अभी स्पष्ट होने वाली है। ऑटो क्षेत्र के व्यापार में परिस्थितियां बदल रही है। देश और विश्व में बहुत सारे आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन होने वाले हैं विदेशी फंड का फ्लो और कच्चे तेल की कीमत इस समय शेयर मार्केट में उथल-पुथल की वजह बने हुए हैं। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट के कारण शेयर मार्केट की रफ्तार धीमी हो गई है।

कैसा रहा आज के वैश्विक बाजार में व्यापार का हाल

आज एशियाई बाजार में चीन के आर्थिक आंकड़ों के आगे एशियाई बाजार में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225,0.03 प्रतिशत ऊपर रहा। टॉपिक्स 0.62% ऊपर रहा। हांगकांग के हैंग सेंग  इंडेक्स फ्यूचर् के शेयर भी अपनी रफ्तार पकड़े रहे। एशियाई बाजार में आज ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे।

कैसा रहा आज गिफ्ट निफ्टी का कारोबार

आज गिफ्ट निफ्टी ने 22,970 के आसपास कारोबार किया। निफ़्टी फ्यूचर्स में थंफ्यूचर्स के पिछले बंद के कारण 143 अंकों की गिरावट पर है। यह इस बात का संकेत है कि भारतीय बाजारों में गैप डाउन शुरुआत होने वाला है।

कैसी स्थिति है निवेशकों की

आज बाजार में भारी गिरावट देखी गई है सेंसेक्स 0.78 प्रतिशत अंक गिरकर 75 593.19 पर है जबकि निफ्टी 0.74% की गिरावट के साथ 22 921.10 पर है। इस गिरावट के कारण निवेशकों पर दबाव है और वह सतर्क बने हुए हैं‌ जिसके कारण बाजार में कमजोरी की स्थिति है। बाजार में इस समय दबाव बना हुआ है।

बाजार में दबाव की स्थिति लगातार क्यों बनी हुई है।

विदेशी संस्थागत निवेशक FILS अपनी बिकवाली के सिलसिले को कायम रखे हुए हैं जिसके कारण बाजार पर जवाब बन रहा है। शुक्रवार को FIIs ने 2658 करोड रुपए के शेयर बेचे थे। कंपनियों में दबाव का कारण निवेशकों की असमंजस और सतर्कता हो सकता है। अभी कंपनियों की तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं रहे यह भी देखा गया की कंपनी की तिमाही के नतीजे के कारण भी बाजार में गिरावट आई। विश्व भर में कमजोर वैश्विक परिस्थितियों बनी हुई है यह भी शेयर बाजार की कमजोरी की एक वजह है। 2025- 26 का केंद्रीय बजट भी बाजार में कमजोरी की एक वजह बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments