अब इस समय जबकि विश्व प्लास्टिक स्ट्रॉ की जगह पेपर स्ट्रा को अपना चुका है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में फिर से प्लास्टिक स्ट्रॉ को लाने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले सप्ताह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर प्रशासन द्वारा लागू पेपर स्ट्रा को उपयोग से वापस लेंगे। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिडेन ने अमेरिका में पेपर स्ट्रा के उपयोग को अनिवार्य कर दिया था। आईए जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप ऐसा क्यों कर रहे है?
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि पेपर स्ट्रा काम नहीं करते
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि मैं अगले सप्ताह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा। जिसके द्वारा ब्रिटेन के पेपर स्ट्रा के लिए किया जा रहे हास्यास्पद प्रयास खत्म होंगे जो कि काम ही नहीं करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा वापस प्लास्टिक की ओर। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के द्वारा एक अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले 30 वर्ष में प्लास्टिक की खपत 4 गुना बढ़कर 400 मिलियन टन प्रति वर्ष हो गई है। जबकि इसका बहुत कम हिस्सा ही रिसायकल और रियूज हो पाता है।
क्या थी बिडेन की प्लास्टिक मुक्त अमेरिका योजना
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने सरकारी एजेंसीयों द्वारा प्लास्टिक स्ट्रॉ समेत प्लास्टिक के बर्तनों को 2035 तक धीरे-धीरे खत्म करने का लक्ष्य रखा था। इस योजना का मकसद प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना था। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रदूषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सिंगल यूज प्लास्टिक के द्वारा मनुष्यों जानवरों, समुद्री जीवो को बहुत बड़ा खतरा है। सिंगल यूज प्लास्टिक के बड़े और छोटे टुकड़े पूरी पृथ्वी में हर कोने में पाए जाते हैं। हवा में भी सिंगल यूज प्लास्टिक बिखरा हुआ है। यह प्लास्टिक समुद्री जीवों पक्षियों के गले को घोंठ देता है। बहुत सारे जानवरों और मनुष्य के शरीर के अंदर भी माइक्रो प्लास्टिक के कण पाए गए हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक केवल एक बार ही उपयोग में लाया जा सकता है। इसका उपयोग एक बार करने के बाद इसे फेंक दिया जाता है सिंगल यूज प्लास्टिक में पॉलिथीन, स्ट्रा, बोतले आदि शामिल होते हैं।
प्लास्टिक के उपयोग को कम कर धातु के उपयोग को बढ़ावा देकर बिडेन का उद्देश्य स्थिरता को बढ़ावा देना था।
विभिन्न पर्यावरण विद और पर्यावरण कार्यकर्ता समुद्री जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र पर प्लास्टिक के कचरे के प्रतिकूल प्रभाव को संज्ञान में लाते हुए काफी समय से नो प्लास्टिक बिडेन की इस पहल का समर्थन कर रहे हैं। इस योजना के द्वारा अमेरिका के पर्यावरण को प्लास्टिक के कचरे से मुक्त रखना था लेकिन आलोचक पेपर स्ट्रा जैसे कदम को अव्यवहारिक बता रहे हैं। उनका कहना है की प्लास्टिक स्ट्रा की जगह पेपर स्ट्रा का प्रयोग बेवकूफाना है।
एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा अब तक का सबसे महान राष्ट्रपति
अमेरिका के सबसे बड़े बिजनेसमैन एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का समर्थन किया है उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रंप की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- अब तक के सबसे महान राष्ट्रपति। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जलवायु समझौते से भी खुद को अलग कर चुके हैं इस समझौते में 200 से अधिक देश शामिल है और इन देशों का उद्देश्य वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि को नियंत्रित करना है।
कब तक आ जाएंगे प्लास्टिक स्ट्रॉ वापस चलन में
अगले सप्ताह ट्रंप एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे उसके बाद अमेरिका में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक स्ट्रॉ पर चल रहे प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा। इस प्रतिबंध को हटाने के बाद पेय पदार्थ कंपनियां फिर से अपने पेय पदार्थ के साथ प्लास्टिक के स्ट्रा दे सकेंगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा प्लास्टिक स्ट्रा को दोबारा से लाने के लिए
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है की उदारवादी पेपर स्ट्रा काम नहीं करते यह कदम सिर्फ पैसे उगाहने के लिए उठाया गया था। डोनाल्ड ट्रंप ने प्लास्टिक के बजाय पेपर स्ट्रा को बढ़ावा देने वाली पर्यावरण पहलों की भी आलोचना की। 2019 में अपने पुनःचुनाव अभियान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर ट्रंप ब्रांडेड प्लास्टिक स्ट्रॉ एक अभियान के अंतर्गत बेचे थे। इस अभियान के द्वारा प्लास्टिक स्ट्रा की बिक्री से 460,000 डॉलर जुटाए गए थे।