अमेरिका ने लगाया 20 और देश पर यात्रा प्रतिबंध, फिलिस्तीन अथॉरिटी समेत पांच देशों को किया पूर्ण रूप से प्रतिबंधित 

अमेरिका ने 20 नए देशों, और फिलिस्तीनी शासन द्वारा जारी यात्रा पेपर्स को प्रतिबंधित कर दिया है।

अमेरिका ने लगाया 20 देश पर यात्रा प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अन्य देशों पर लगाए यात्रा प्रतिबंधों को और कठोर कर दिया है। अमेरिका ने 20 अन्य देशों को भी और यात्रा प्रतिबंध में शामिल कर लिया है।अमेरिका में अब फिलिस्तीन अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा के लिए दिखाए जाने वाले पेरो को भी लेकर आने वाली यात्रियों को प्रतिबंध सूची में डाल दिया है। अमेरिका ने फिलिस्तीन अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए पेपर का प्रयोग कर अमेरिका आने वाले लोगों को भी ट्रैवल बन कर दिया है। 

अमेरिका ने लगाया 20 अन्य देशों पर पूर्ण रूप से यात्रा प्रतिबंध 

अमेरिका ने 20 देश पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है जिसमें पांच देशों पर अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जबकि 15 देश पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध में घूमने आने वाले भी शामिल है और स्थाई रूप से निवास की इच्छा रखने वाले व्यक्ति भी शामिल हैं।

अमेरिका ने कहा सुरक्षा के लिए आवश्यक 

अमेरिका के व्हाइट हाउस में दो बॉडीगार्ड की हत्या और गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिका इमीग्रेशन पर काफी कठोर हो गया है। अमेरिका का कहना है कि अमेरिका में प्रवेश से जुड़े नियमों को और कठोर करने की आवश्यकता सुरक्षा की दृष्टि से पड़ी है। अमेरिका में बॉडीगार्ड की हत्या में एक अफ़ग़ान नागरिक की गिरफ्तारी हुई थी। अमेरिका तभी से इमीग्रेशन पर और नए नियम बना रहा है। पहले ही कुछ देशों को अमेरिका ने प्रतिबंधित कर दिया है और कल 20 नए देश को और भी इस लिस्ट में शामिल किया गया।

किन देशों पर लगाया है अमेरिका ने प्रतिबंध? 

अमेरिका ने बुर्किना, फासो, माली, नाइजर, दक्षिणी सूडान और सीरिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका दक्षिण सूडान को पहले ही कड़े प्रतिबंधों में शामिल कर चुका था। असिन प्रबंध में 15 नए देश को जोड़ा गया है। अंगोला, एंटीगुआ, बारबुडा, बेनिन, आइवरी कोस्ट, डोमेनिका, गैबॉन, गांम्बिया, मलावी, मॉरिटानिया, नाइजीरिया, सेनेगल, तंजानिया, टोंगा, ज़ाम्बिया और भाभी को भी शामिल किया गया है। इन प्रतिबंधों में अमेरिका जाकर स्थाई रूप से बस जाना भी शामिल होगा और अस्थाई रूप से घूमने भी शामिल होगा।

पूर्ण प्रतिबंध किन देशों पर होगा? 

पूर्ण प्रतिबंध की लिस्ट में शामिल होने वाले को देश को छूट देकर आंशिक प्रतिबंध में शामिल किया गया है जबकि कुछ ऐसे देश जिन पर पहले आंशिक प्रतिबंध था अब उन्हें पूर्ण प्रतिबंध की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। लाओस और सिएरा लियोन ऐसे ही देश हैं जिन्हें आंशिक प्रतिबंध से हटकर पूर्ण प्रतिबंध की लिस्ट में शामिल किया गया है। तुर्कमेनिस्तान पर लगाया गया प्रतिबंधों को कुछ आसान किया गया है। जिन देशों ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा बताए गए सुझावों को मान लिया है उन पर प्रतिबंधों को कुछ आसानी दी गई हैं।

क्या कहां डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आदेश के विषय में?

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जिन देशों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है वहां पर सरकारी दस्तावेज भी अविश्वसनीय है। अपराध से जुड़े रिकॉर्ड भी उनके पास आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। जिसके कारण सही यात्री की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है। कई देशों के नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रुकते हैं और कुछ देश तो ऐसे हैं जो अपने नागरिकों को वापस लेने से ही इनकार कर देते हैं। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि कुछ देशों की अस्थिर और कमजोर सरकार के कारण सुरक्षा विदेश नीति और प्रवास से जुड़े खतरे और बढ़ते हैं। 

अमेरिका ने जून में लगाई थी कुछ देशों पर रोक 

अमेरिका में 12 देश के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए थे। 12 देश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए गए थे और 7 देश पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए थे। अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल, गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल थे।क्यूबा, लाओस, सिएरा, लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए थे।

फिलिस्तीन अथॉरिटी से जुड़े दस्तावेजों को किया प्रतिबंधित 

फिलिस्तीन नियंत्रण वाले क्षेत्र गाजा जो वेस्ट बैंक है यहां पर शासन प्रभावी नहीं है। यहां पर दस्तावेजों की ठीक से जांच नहीं हो सकती भ्रष्टाचार भी काफी अधिक है।

 

Leave a Comment