आज 19 दिसंबर को शेयर बाजार में सेंसेक्स आज चार दिन बाद 447.55 अंकों की तेजी के साथ 84,929.36 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी आज 25,966.40 के पार पहुंचा। मिडकैप इंडेक्स में देखी गई 1% की बढ़त और स्मॉल कैप इंडेक्स में भी देखी गई 1 प्रतिशत की बढ़त।
कैसा रहा आज का शेयर बाजार?
आज शेयर बाजार में चार दिन बाद बढ़त देखी गई। सेंसेक्स में आज 447.55 अंकों की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स आज 84,939.36 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी ने आज 25,966.40 के स्तर को पार किया। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। बीएसई के स्मॉल कैप इंडेक्स में भी 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स आज 447.55 अंकों की बढ़त के साथ 84,939.36 के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स में 0 .53 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। एनएसई 50 शेयर वाले इंडेक्स में आज 150.85 अंकों की बढ़त देखने को मिली। आज एनएसई के 50 शेयरों वाले इंडेक्स में 0.58% की बढ़त देखने को मिली। एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 25,966.40 के स्तर पर बंद हुआ।
कैसा रहा आज का शेयर बाजारका हाल ?
आज शेयर बाजार में चार दिनों बाद तेजी देखने को मिली। आज शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। आज बॉर्डर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। आज ऑटो, फार्मा, टेलीकॉम, ऑयल ऐंड गैस, रियलिटी, हेल्थ केयर के क्षेत्र में 0.5 प्रतिशत से एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।आज कारोबार के अनुसार सप्ताह का आखिरी दिन रहा। इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.5% की गिरावट देखने को मिली।
आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली?
आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के अधिकतर शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में 2.37% की बढ़त देखने को मिली। पावर ग्रिड के शेयर में आज 2.25% की बढ़त देखने को मिली। टीएमपीवी के शेयर में आज 1.98% की बढ़त देखने को मिली। एशियन पेंट्स के शेयर में आज 1.41% की बढ़त देखने को मिली। रिलायंस के शेयर में आज 1.34% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त एक्सिस बैंक के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.07 प्रतिशत रही।
किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी
सेंसेक्स के आज सिर्फ 4 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज एचसीएल टेक के शेयर में देखने को मिली। एचसीएल टेक का शेयर आज 1.14% की गिरावट के साथ बंद हुआ। कोटेक बैंक के शेयर में आज 0.27% मंदी देखी गई। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में आज 0.20% मंदी देखने को मिली। सन फार्मा के शेयर में आज 0.02% की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी सन फार्मा के शेयर में रही।
आज किन शेयरों में कारोबार देखने को मिला?
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4331 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 2731 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 1445 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 155 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 100 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 179 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।
आज शेयर मार्केट में 5.42 लाख करोड़ रुपए की कमाई
आज अधिकतर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जिसके कारण आज निवेशकों की कमाई हुई। आज निवेशकों ने 5.42 लाख करोड़ रुपए कमाए। कल मार्केट केपीटलाइजेशन 465.79 करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 471.21 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों ने 5.42 लाख करोड़ रुपए कमाए।