आज शेयर बाजार में, लगातार चौथे दिन रही गिरावट 

 शेयर बाजार में सेंसेक्स में आज लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही।सेंसेक्स में आज 20.46 अंकों की गिरावट ‌ देखी गई,सेंसेक्स 0.02% की गिरावट के साथ बंद हुआ 84,675.08 पर। निफ्टी भी फिसला 25,938.85 पर। आज का दिन शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। शुरुआत में भारी गिरावट के बाद आखिरी घंटे में मामूली गिरावट देखी गई। 

कैसा रहा आज का शेयर बाजार?

आज भी सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई । शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई थी लेकिन फिर शेयर बाजार के आखिरी घंटों में सेंसेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में आज 20.46 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले चार दिनों से गिरावट जारी है । सेंसेक्स आज 0.02 प्रतिशत गिरकर 84,675.08 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.01 % की गिरावट, निफ्टी में आज 3.25 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 25,938.85 के स्तर पर रहा। शेयर बाजार में आज मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में हल्की गिरावट देखी गई। आज मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए।

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट और तेजी ?

शेयर बाजार आज भारी उतार-चढ़ाव के बाद आखिरी के समय में में मिला-जुला माहौल देखने को मिला। शुरुआत में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के कारण भारी गिरावट देखी जा रही थी लेकिन बाद में थोड़ी स्थिरता देखने को मिली। सभी क्षेत्रों में मिला-जुला प्रदर्शन देखा गया। मेटल और पीएसयू बैंक में लगभग 2% की तेजी देखने को मिली। ऑटो इंडेक्स में एक प्रतिशत की तेजी देखी गई। दूसरी तरफ आईटी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, हेल्थकेयर, डिफेंस के क्षेत्र में 0.5 से 1% की गिरावट देखने को मिली।

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक गिरावट?

सेंसेक्स के आज 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट आज इटरनल के शेयर में देखने को मिली। इटरनल का शेयर आज 2.10% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इंडिगो के शेयर में आज 1.37% गिरावट देखी गई। इंफोसिस के शेयर में आज 1.28% गिरावट देखने को मिली। एशियन पेंट्स के शेयर में आज 1.09% की गिरावट देखने को मिली। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में आज 0.84 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। आज सबसे कम गिरावट टीसीएस के शेयर में 0.19% की रही।

आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली ?

आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के काफी कम शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक 2.03% की बढ़त देखने को मिली। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में आज 2.00% की बढ़त देखने को मिली। बजाज फिनसर्व के शेयर में आज 1.66% की बढ़त देखने को मिली। एक्सिस बैंक के शेयर में आज 1.13% की बढ़त देखने को मिली। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयर में आज 0.88% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.01 प्रतिशत रही।

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ? 

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4387 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1921 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2258 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज 168 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 108 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 156 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में निवेशकों को 22, 000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ 

 आज निवेशकों को 22, 000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कल सोमवार 29 दिसंबर को मार्केट केपीटलाइजेशन 472.15 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 471.93 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 22, 000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

 

Leave a Comment