आज 26 सितंबर को छठे दिन भी जारी रही गिरावट
आज 26 सितंबर को शेयर बाजार में आज का दिन सात महीने का सबसे अधिक गिरावट वाला दिन दर्ज हुआ। सेंसेक्स में आज देखी गई 733 अंकों की गिरावट 0.90 % की गिरावट के साथ बंद हुआ। , 80,426.46 पर निफ्टी भी फिसला 24,650 पर
कैसा रहा आज का शेयर बाजार?
आज छठे दिन भी सेंसेक्स में गिरावट देखी गई । सेंसेक्स में आज 733 अंकों की गिरावट के बाद, आज का दिन 7 महीने का सबसे अधिक गिरावट वाला दिन बन गया। सेंसेक्स आज 0.90 प्रतिशत गिरकर 80,426.46 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.95 % की गिरावट, निफ्टी में आज 236.15अंको की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 24,654.70 के स्तर पर रहा। आज मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में 2% तक की गिरावट देखने को मिली
किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट ?
आज निफ्टी के सभी क्षेत्र में गिरावट का दौर जारी रहा। सबसे अधिक गिरावट आज आईटी फर्म और कंज्यूमर ड्युरेबल्स के क्षेत्र में देखने को मिली। निफ़्टी आईटी इंडेक्स में 2.5% की गिरावट देखी गई। आज छठे दिन भी निफ़्टी आईटी इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। फार्मा कंज्यूमर ड्युरेबल्स में भी 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली।
किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी ?
सेंसेक्स के आज 30 में से 25 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में देखने को मिली। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर आज 3.62% की गिरावट के साथ बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयर में आज 2.04% मंदी देखी गई। इटरनल के शेयर में आज 2.83% मंदी देखने को मिली। बजाज फाइनेंस के शेयर में आज 2.75% की मंदी देखने को मिली। एशियन पेंट्स के शेयर में आज 2.62 प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 0.37% की रही।
आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली?
आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से केवल 5 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के 5 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज एलएनटी के शेयर में 2.77 प्रतिशत की बढत देखने को मिली। टाटा मोटर्स के शेयर में आज 1.47 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। आईटीसी के शेयर में आज 1.21% की बढ़त देखने को मिली। रिलायंस के शेयर में आज 0.48प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। मारुति के शेयर में आज 0.18 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त मारुति के शेयर में देखने को मिली
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ।
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4280 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1073 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 306 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 143 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 132 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 154 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।
आज शेयर मार्केट में 6.65 लाख करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ
आज निवेशकों को 6.65 लाख करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ। कल 25 सितंबर बृहस्पतिवार को मार्केट केपीटलाइजेशन 457.35 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 450.75 लाख करोड रुपए रहा आज निवेशकों को 6.65 लाख करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ।
 
				 
															