भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस साल इंडस्ट्री के कई सितारे सुर्खियों में छाए रहें। वहीं बता दें कि इन सेलेब्स का विवादों से भी गहरा नाता रहता है। साल 2022 में भोजपुरी के कई स्टार्स का नाम विवादों में आया हैं। जहां अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एमएमएस वायरल हुआ तो वहीं पवन सिंह (Pawan Singh) पर उनकी वाइफ ज्योती सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए। आज हम आपको Hnews.in की इस खास रिपोर्ट में उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम इस साल विवादों में आया हैं।
पवन सिंह
View this post on Instagram
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नाम इस कई विवादों में नाम आया है। सबसे पहले उनके और खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग चली। इसके बाद उनकी पत्नी ज्योती सिंह ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए।
अक्षरा सिंह
View this post on Instagram
इस साल भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने उनका एमएमएस बताया था। इस क्लिप की वजह काफी बवाल हुआ था। हालांकि एक्ट्रसे ने इस वीडियो को फर्जी बताया था।
खेसारी लाल यादव
View this post on Instagram
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक लाइव वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ देने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था।
रानी चटर्जी
View this post on Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने बिग बॉस 16 में नजर आ रहे कंटेस्टेंट साजिद खान को लेकर खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि साजिद ने उनपर कई गंदे कमेंट्स किए थे।
काजल राघवानी
View this post on Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के रिश्ते की अक्सर चर्चा होती रहती है। इस साल भी दोनों अपने रिश्ते की वजह से छाए रहे।
शिल्पी राज
View this post on Instagram
भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार सिंगर शिल्पी राज का एक एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था। इस वजह से शिल्पी को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था।
पूनम दुबे
View this post on Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आई थी। इसके बाद रानी चटर्जी और पूनम के बीच इंटरनेट पर जुबानी जंग छिड़ गई थी।