Sunday, May 28, 2023

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को प्‍लास्टिक सर्जरी करवाना पड़ा भारी।

ग्लैमर की दुनिया में हमेशा सुर्खियों में रहने और लोगों का ध्‍यान खींचने के लिए आकर्षक दिखना बेहद जरूरी है। इसीलिए अपनी खबसूरती को निखारने के लिए कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने प्‍लास्टिक सर्जरी कराई। मगर उनका ये दांव उन्‍हीं पर उल्‍टा पड़ गया। वो अच्‍छी दिखने के बजाय उनका मूल रूप ही बिगड़ गया। जिसके चलते उन्‍हें सोशल मीडिया पर भी खूब खरी खोटी सुननी पड़ी। फैंस ने उनका खूब मजाक बनाया। आज हम आपको ऐसी ही चुनिंदा हीरोइनों के बारे में बातएंगे जिनकी सर्जरी सही नहीं हो पाई।

कोएना मित्रा:

गलत सर्जरी से सबसे ज्‍यादा असर कोएना मित्रा पर पड़ा। हिट आइटम नंबरों पर डांस करके बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री ने नाक की सर्जरी कराई थी, लेकिन ये बर्बाद हो गई थी। इसका उन्‍हें खुद भी अफसोस है। कोएना ने एक इंटरव्‍यू में कहा था, “सर्जरी के बाद मेरी हड्डियों में सूजन होने लगी। यहां तक कि डॉक्टरों ने भी हार मान ली और कहा कि सिर्फ दवा और दुआ से ही काम चलेगा। ” एक गलत सर्जरी के चलते उनका करियर लगभग खत्‍म हो गया।

आयशा टाकिया:

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आयशा टाकिया आज़मी को सोचा ना था (2005) और वांटेड (2009) जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी स्‍माइल के लिए वह मशहूर थीं। मगर सर्जरी के बाद जब उनकी तस्वीरें सामने आईं तो प्रशंसक हैरान रह गए। उनकी फेल होने की वजह से उनका पूरा चेहरा बदल गया। लोगों ने इसका खूब मजाक बनाया।

मिनिषा लांबा:

आपको फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ से उनका सुंदर चेहरा याद होगा, जहां उन्होंने चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर के साथ रोमांस किया था। मगर उन्‍होंने ने भी ज्‍यादा खूबसूरत दिखने के चक्‍कर में अपने चेहरे की प्‍लास्टिक सर्जरी करा ली, लेकिन उनका ये एक्‍सपेरिमेंट सफल नहीं हो पाया और उनका चेहरा बदल गया।

सोफिया हयात:

सोफिया हयात, जो बिग बॉस की कंटेस्टेंट थीं उन्‍होंने अपने होठों को ठीक करने के लिए सर्जरी कराई थी। मगर उनका भी ये प्रयोग सफल नहीं हुआ। लोगों ने उनके लुक का मजाक उड़ाया। गलत सर्जरी के कारण उन्‍हें भी बहुत नुकसान हुआ है।

वाणी कपूर:

शुद्ध देसी रोमांस मूवी से बॉलीवुड में दस्‍तक देने वाली खूबसूरत हीरोइन वाणी कपूर की स्‍माइल के सब दीवाने थे। मगर उन्‍होंने ‘बेफ़िरके’ फिल्म के लिए अपने लुक पर काम किया और सर्जरी कराई। मगर इससे उनका पूरा हुलिया बदल गया। लोग उन्‍हें पहचान तक नहीं पाए। इससे उनका खूब मजाक भी बना। सर्जरी के बाद उनके होंठ मोटे हो गए थे और गाल लंबे हो गए थे।

इसी तरह बॉलीवुड के कई दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी खुद को ज्‍यादा आकर्षक बनाने के लिए प्‍लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया, लेकिन उनका ये प्रयोग फेल हो गया। जिसके चलते उनका पूरा हुलिया बदल गया। इस चक्‍कर में उन्‍हें लोगों की खूब खरी खोटी तक सुननी पड़ी।

कंगना रनौत:

अदाकारा कंगना रनौत के फिगर में आए बदलाव को देखने के बाद भी लोग यही कहते हैं कि उन्होंने सर्जरी का सहारा लिया है।

मल्लिका शेरावत:

बॉलीवुड अदाकारा मल्लिका शेरावत ने भी अपने हुस्न में चार चांद लगाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। मल्लिका शेरावत की पुरानी और नई तस्वीरों में अंतर साफ देखा जा सकता है।

राखी सावंत:

बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत ने करण जौहर के शो पर खुद इस बात का इकरार किया था कि उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी कराई है।

शिल्पा शेट्टी:

अदाकारा शिल्पा शेट्टी एक जमाने में काफी पतली हुआ करती थीं लेकिन अब वो परफेक्ट फिगर की मालकिन हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने भी मेडिकल साइंस का सहारा लिया है।

श्रीदेवी:

बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी ने कभी यह बात नहीं मानी कि उन्होंने सर्जरी कराई है लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने मीडिया को बताया था कि अदाकारा ने खूबसूरती को निखारने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है।

सुष्मिता सेन:

बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन 90 के दशक में काफी पतली लगती थीं लेकिन अब उनका फिगर देखकर हर कोई दीवाना हो जाता है।

More from the blog

Khesari Lal और Kajal Raghwani का सिजलिंग और मोहक रोमांस तोड़ रहा है बोल्डनेस के सारे रिकॉर्ड, यहां देखें वीडियो

Khesari Lal and Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आए दिन अपने गानों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं....

साउथ की ये एक्ट्रेस बिकिनी पहन पूल में अपना जलवा बिखेरती हुई स्पॉट, देखें वायरल फोटोज

दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियाँ अपने ग्लैमरस बिकिनी लुक से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहीं हैं। ये हॉटी बिकिनी और मोनोकिनिस में अपनी टोंड बॉडी...

Risabh Pant के फैंस ने Urvashi Rautela का किया ये हाल, देखें वायरल फोटोज

उर्वशी रौतेला भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अपने विचित्र संबंधों को लेकर फिर से चर्चा में हैं। उर्वशी ने दावा किया कि कैसे...

Vatsal Sheth ने गोद भराई में अपनी पत्नी Ishita Dutta का किसिंग वीडियो हुआ वायरल।

इशिता दत्ता और वत्सल शेठ जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखे जाने के हफ्तों बाद, अभिनेत्री ने मार्च...