आज शेयर मार्केट में तेजी का सिलसिला जारी रहा। आज पहले कारोबार के दिन सोमवार को बीएससी का सेंसेक्स खोलने के बाद ही 500 अंक से ज्यादा ही उछल गया! 12:00 बजे के आसपास के करीब 1000 अंक ऊपर था। आज सारे शेयर नतेजी पर ही दिखाई दिए। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयर 0वाला सेंसेक्स खुलते ही 500 अंको से ज्यादा तेज हो गया और 12:00 के आसपास हजार अंकों की ऊंचाई पर था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज और निफ्टी ने भी डेढ़ सौ अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई है और यह 282 अंक की तेजी पर गया।
कैसा रहा आज का दिन सेंसेक्स और निफ्टी के लिए?
आज बीएसई का सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिन पर 76,905.51 अंक पर बंद हुआ था और आज यह 77,456.27 के स्तर पर खुला। कुछ समय बाद ही यह बढ़कर 77,498.29 पर आ गया। कुछ समय बाद ही सेंसेक्स हजार अंकों की उछाल के साथ 77,907.42 के स्तर पर पहुंच गया। आज एनएससी का निफ्टी इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी दिन 2350.40 के स्तर से बढ़कर 23 515.40 पर खुला था निफ्टी भी 282.70 अंको की तेजी के साथ 23633.10 पर पहुंच गया
आज 2175 शेयरों में देखी गई तेजी
आज लगभग सारे ही शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी 50 ने 2,3500 के आंकड़े को पार कर लिया। शुरुआती दिन में ही लगभग सारे शेयर हरे निशान के पार व्यापार कर रहे थे। शुरूआती कारोबार में 2175 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर थे जबकि 472 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे। 178 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था।
आज कौन से शेयर रहे सबसे तेज?
शेयर बाजार में आज सबसे ज्यादा तेजी लार्ज कैप कैटेगरी के शेयरों में देखी गई। आज एनटीपीसी का शेयर 4.5 0% बढ़ा ।कोटक बैंक का शेयर 4.4% बढ़ा। एक्सिस बैंक का शेयर 2% बढ़ा। रिलायंस के शेयर में 2.10% की तेजी देखी गई। एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.70% बढ़ा। मिड कैंप कंपनी के शेयरों में आईजीएल का शेयर 3.46% बड़ा IREDA का शेयर 3.29% बढ़ा।RVNL तीन प्रतिशत बढ़ा। स्मॉल कैप कंपनी के शेयर में RAIlTEL शेयर में 8.83% की तेजी देखी गई। Zentech कंपनी के शेयरों में 8.65% की तेजी देखी गई।
किन शेयरों में देखी गई मंदी?
आज टाइटन, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट देखी गई। टाटा कंपनी का trent आज घाटे में रहा।
कैसा रहा आज वॉल स्ट्रीट का हाल ?
आज डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 32.03 अंक या 1.08% बढ़ा। यह 41,985.35 पर पहुंचा। एसएंडपी 500 पर रहा। यह 4.67 अंक या 0.52% बढ़कर 17,784.05 अंको पर बंद हुआ।
सोने के भाव आज क्या रहे?
आज सोने की कीमतें बढ़ी आजसोना 1.1% बढ़ा और 3,025.12 डॉलर प्रति औंस हुआ।
कैसा रहा आज एशियाई बाजार का हाल?
आज दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेग अच्छा कारोबार नहीं कर पाए।