नव वर्ष की समारोह को मनाने के लिए स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना के बार में लोग इकट्ठा हुए थे। बार में आग लगने से 47 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले धमाका हुआ था।
स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना के बार में आग लगने से हुई 47 लोगों की मौत
स्विट्जरलैंड के ट्रांस मोंटाना शहर के अल्पाइन स्क्री रिसोर्ट में नए साल की पार्टी के दौरान यह विस्फोट हुआ। रात 1:30 के करीब यह विस्फोट हुआ था। यह जगह एडवेंचर गेम्स से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद नए वर्ष समारोह में हो रही आतिशबाजी के कारण एक धमाका हुआ और आग लगी। यह स्विट्जरलैंड का सबसे महंगा इलाका है स्विट्जरलैंड के क्रांस मोटाना में में मात्र 15000 लोग रहते हैं। साल भर यहां पर धूप रहती है जिसके कारण यह देश के सबसे खास और महंगे इलाकों के नाम से मशहूर है।
स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना के बार में कैसे हुआ यह धमाका?
अभी तक यह ताजा लगाया जा रहा था कि स्विट्जरलैंड में क्रांस मोंटाना शहर के एक बार में न्यू ईयर सेलिब्रेशन चल रहा था जहां शायद आतिशबाजी में आग लगने से यह धमाका हुआ। स्विट्जरलैंड में क्रांस मोंटाना के बार में नव वर्ष का समारोह चल रहा था। रात में 1:30 बजे यहां आग लगी। घटना के कारण का पता अभी भी नहीं लग पाया है पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बार में काम करने वाले एक कर्मचारी के हाथ में मोमबत्ती थी मोमबत्ती के लकड़ी की छत से टकराने से आंख भर की और एक बड़ा धमाका हुआ। कुछ ही सैकड़ों में छत तक फैल गई लकड़ी की छत टूट कर गिरने लगी।। इस समय बार में 100 से अधिक लोग थे। धमाका बार के बेसमेंट में हुआ।जैसे ही है हादसा हुआ बड़ी संख्या में बचाव कार्य शुरू हो गया दमकल विभाग और एंबुलेंस वहां पर तैनात हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए और ग्लेशियर हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली गई। स्विट्जरलैंड में 5 दिन की राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है।
पुलिस ने सुबह 10:00 बजे संबोधित किया प्रेस वार्ता को
पुलिस सुबह 10:00 बजे एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया जहां उन्होंने हादसे के विषय में सभी जानकारियां दी। पुलिस प्रमुख फैब्रिक दिसलर ने कहा मैं आपसे यह नहीं छुपा सकता कि यहां रात भर जो हुआ उसे हम सभी हिल गए थे हमारी गिनती के अनुसार लगभग 100 लोग घायल हुए हैं जिनमें से ज्यादातर गंभीर रूप से घायल है और दुर्भाग्य से दर्जनों लोगों के मरने की आशंका है।
समाचार एजेंसी रायटर्स ने प्रमाणित किये फोटो और वीडियो फुटेज
समाचार एजेंसी रायटर्स के द्वारा वीडियो फुटेज में क्लब के बाहर लोगों के साथ इमारत में आग फैलती हुई दिखाई दे रही है कुछ लोग भाग रहे हैं कुछ लोग चिल्ला रहे हैं।
वहां पर थे विदेशी पर्यटक
ट्रांस मोटाना में नव वर्ष समारोह मनाने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी एकत्रित हुए थे अब जांच एजेंसियां और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है फॉरेंसिक टीम के द्वारा सबूतों की जांच की जा रही है। मरने वालों की की संख्या 47 तक पहुंच चुकी है 115 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। बार में मौजूद दो फ्रांसीसी महिलाओं ने कहा आग छत पर बहुत तेजी से फैल गई थी जब घबराहट फैली तो वह सकरी सीढ़ी से ग्राउंड फ्लोर पर चढ़कर इमारत से बाहर निकल गई। कुछ ही मिनट में आग ग्राउंड फ्लोर तक भी पहुंच गई फ्रांसीसी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने क्लब के बेसमेंट में आग लगते देखी जब जन्मदिन की मोमबत्तियों वाली एक बोतल को लकड़ी की छत के बहुत पास रखा गया था। आग छत पर बहुत तेजी से फैल गई थी वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि आग़ किसी ऐसे व्यक्ति ने लगाई जिसने बार के अंदर पटाखे चलाए थे जिससे छत में आग लग गई।
स्विट्जरलैंड के भारतीय दूतावास में जारी किया शोक संदेश
स्विट्जरलैंड के भारतीय दूतावास ने एक शोक संदेश जारी किया है। शोक संदेश में कहां गया है इस दुखद घटना में कई कीमती जिंदगियों के जाने पर हमें गहरा दुख है पीड़ित परिवारों और घायलों के प्रति हमारी संवेदना है इस कठिन समय में हम स्विट्जरलैंड सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं।