Monday, March 31, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीय समाचारसुनीता विलियम्स आई पृथ्वी पर सुरक्षित वापस हुई धैर्य, संयम और भरोसे...

सुनीता विलियम्स आई पृथ्वी पर सुरक्षित वापस हुई धैर्य, संयम और भरोसे की जीत

सुनीता विलियम पृथ्वी पर वापस आ गई है सुनीता विलियम्स और उनके तीन साथियों ने फ्लोरिडा के तट पर सुबह 3:27 पर लैंड किया। अंतरिक्ष यात्रियों की भाषा में स्प्लैश डाउन किया। सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर,निक हेग और अलैक्जेंडर गोरबुनोव ने पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की है। सुनीता विलियम्स पिछले 9 महीने से अपने सहकर्मी बुच विल्मोर के साथ पृथ्वी से बाहर अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थी।

भारतीय समय के अनुसार आज सुबह 3:27 पर सुनीता ने किया लैंड

आज सुबह 3:27 पर सुनीता विलियम ने सुरक्षित घर वापसी की सुनीता विलियम्स के साथ उनके सहकर्मी बुच विल्मोर भी 6 जून 2024 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गए थे।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने पहले 6 जून को गए थे अंतरिक्ष में

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अपने मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 9 महीने पहले गए थे। सुनीता विलियम बुच विल्मोर के साथ एक मिशन पर 6 जून 2024 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची थी। यहां पर उन्होंने अपना मिशन शुरू किया था सुनीता बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार हो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची थी। सुनीता विलियम सिर्फ नौ दिनों के लिए ही मिशन पर गई थी।

9 दिन का मिशन 9 महीनों में क्यों बदल गया?

सुनीता विलियम सिर्फ 9 दिनों के लिए ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गई थी लेकिन फिर उनके विमान में खराबी आने के कारण उनका दोबारा वापस लौटना संभव नहीं हो पा रहा था।

सुनीता विलियम की वापसी आखिर हुई कैसे?

सुनीता विलियम को लेने निक हैग और 29 सितंबर 2024 को पहुंचे थे। यह दोनों स्पेस एक्स के ड्रैगन फ्रीडम अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरिक्ष में पहुंचे थे। इस को सितंबर से अंतरिक्ष स्टेशन पर डॉक किया गया था। यही विमान अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाया है। स्प्लैश डॉउन के बाद ड्रैगन और उसक चालक दल भी वापस आ गए और इस प्रक्रिया में पूरा एक घंटा लगा।

स्प्लैश डॉउन का क्या अर्थ है?

स्प्लैश डॉउन वह स्थान है जहां अंतरिक्ष यान की सुरक्षित लैंडिंग की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में जब अंतरिक्ष यान समुद्र तट से कुछ ऊंचाई पर रह जाता है तो पैराशूट खुल जाते हैं यहां पर भी जैसे ही स्पेस एक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास कुछ ऊंचाई पर ही रहा तो पैराशूट खुल गए। शुरू में दो पैराशूट दिखाई दिए और फिर 10-15 सेकंड बाद ही दो पैराशूट और दिखाई दिए। जब पैराशूट खुल जाता है तो पैराशूट खुलने के बाद स्पेस एक्स कैप्सूल धीरे-धीरे नीचे उतरने के लिए धीमा हो गया और कुछ ही देर में स्पेस एक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में सुरक्षित स्प्लैश डाउन कर लिया।

नासा ने किया सुनीता विलियम्स की घर वापसी का सीधा प्रसारण

नासा ने सुनीता विलियम्स की घर वापसी का सीधा प्रसारण किया। सभी अंतरिक्ष यात्रियों की घर वापसी के लिए पूरा विश्व प्रार्थना कर रहा था। हम सभी की नज़रें अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर थी। रिकवरी टीम अपनी तेज नावों में सवार होकर कैप्सूल के पास पहुंची। रिकवरी टीम के द्वारा हार्नेस लगाई गई। इन रस्सीयों का उपयोग कैप्सूल को रिकवरी वैसेल तक खींचने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद स्पेस ऐक्स का रिकवरी वेसल यान तक पहुंच। कैप्सूल को रिकवरी वेसल पर चढ़ाया गया और पहले इसे धोकर खोला गया रिकवरी वैसल का नाम नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मेकऑर्थर के नाम पर मैगन रखा गया है।

अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत किया गया इस संदेश के साथ कि घर में आपका स्वागत है

जब सुनीता विलियम और तीनों अंतरिक्ष यात्री विमान से उतरे तो अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत स्वागत नियंत्रण केंद्र से इस संदेश द्वारा किया गया -निक, एलेक, बुच, सुनी स्पेस एक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है। जिसका जवाब कमांडर निक हेग ने क्या शानदार यात्रा है से दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments