शेयर बाजार में सेंसेक्स में आज देखी गई 346 अंकों की गिरावट सेंसेक्स ,0.41 % की गिरावट के साथ बंद हुआ 84,995.54 पर ,निफ्टी भी फिसला 25,942.10 पर
कैसा रहा आज का शेयर बाजार?
आज शेयर बाजार में मार्केट खुलते ही लगातार तीसरे दिन भी सेंसेक्स में गिरावट देखी गई । शेयर बाजार का यह आखिरी कारोबारी सप्ताह है जिसमें गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स में आज 346 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले दो दिनों से गिरावट जारी है। सेंसेक्स आज 0.41 प्रतिशत गिरकर 84,69 5.54 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.38 % की गिरावट निफ्टी में आज 100.2अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 25,942.10 के स्तर पर रहा।
किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट और तेजी ?
शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। आज लगातार तीसरे दिन हर क्षेत्र में गिरावट देखी जा रही है। आज बॉर्डर मार्केट में भी गिरावट देखने को मिली आज बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.4% की गिरावट देखी गई। बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स में आज 0.5% की गिरावट देखने को मिली। आज अधिकतम सभी क्षेत्रों में गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक गिरावट आज ऑटो, आईटी, फार्मा, रियल्टी के क्षेत्र में देखने को मिली। इन सभी क्षेत्रों में 0.4 से 0.9% तक की गिरावट देखी गई। आज केवल मीडिया के क्षेत्र में ही तेजी देखी गई।
किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक गिरावट?
सेंसेक्स के आज 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट आज अदानी पोर्ट्स के शेयर में देखने को मिली। अदानी पोर्ट्स का शेयर आज 2.22% की गिरावट के साथ बंद हुआ। एचसीएल टेक के शेयर में आज 1.86% गिरावट देखी गई। पावर ग्रिड के शेयर में आज 1.85% गिरावट देखने को मिली । ट्रेंट के शेयर में आज 1.36%की गिरावट देखने को मिली। बीईएल के शेयर में आज 1.26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। आज सबसे कम गिरावट टेक महिंद्रा के शेयर में 0.07% की रही।
आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली ?
आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से केवल 8 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के आठ शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक 1.83% की बढ़त देखने को मिली। एशियन पेंट्स के शेयर में आज एक प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इटरनल के शेयर में आज 0.48 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। एनटीपीसी के शेयर में आज 0.46 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। एक्सिस बैंक के शेयर में आज 0.33%की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.13 प्रतिशत रही।
क्यों लगातार देखने को मिल रही है शेयर बाजार में गिरावट?
शेयर बाजार में लगातार गिरावट की वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली है। लगातार विदेशी निवेशक अपने शेयर मार्केट से निकाल रहे हैं जिसके कारण निवेशकों का विश्वास कम हो रहा है क्रूड ऑयल के दामों में भी तेजी के कारण निवेशक परेशान है साल का आखिरी हफ्ता होने के कारण भी निवेशक निवेश करने से बच रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत का शेयर बाजार ही कमजोर हो रहा है पूरे वैश्विक शेयर बाजार में यही माहौल देखने को मिल रहा है।
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ?
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4512 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1568 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2748 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज 196 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 115 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 195 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।
आज शेयर मार्केट में निवेशकों को 1.89 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ
आज निवेशकों को शेयर मार्केट में 1.89 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। 26 दिसंबर को मार्केट केपीटलाइजेशन 473.97 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 472.09 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 1.89 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।