आज 26 दिसंबर को शेयर बाजार में सेंसेक्स में देखी गई 367 अंकों की गिरावट आज 0.43% की गिरावट के साथ बंद हुआ 85,041.45 पर निफ्टी भी फिसला 26,042.30 पर
कैसा रहा आज का शेयर बाजार?
आज क्रिसमस के बाद भी सेंसेक्स में गिरावट देखी गई । सेंसेक्स में आज 367 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले दो दिनों से गिरावट जारी है । सेंसेक्स आज 0.43 प्रतिशत गिरकर 85,041.45 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.38% की गिरावट, निफ्टी में आज 99.80 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 26,,042.30 के स्तर पर रहा।
किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट और तेजी?
आज भी सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली। आज मिडकैप इंडेक्स में 0.18% की और स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.34% की गिरावट देखी गई। आज अधिकतर सभी क्षेत्रों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट आज आईटी टेलीकॉम और ऑटो क्षेत्र में देखने को मिली। आज बैंकिंग कैपिटल गुड्स और फार्मा के क्षेत्र में भी गिरावट देखी गई। डिफेंस और रेलवे के क्षेत्र में आज तेजी का दौर रहा।
किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी?
सेंसेक्स के आज 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज बजाज फाइनेंस के शेयर में देखने को मिली। बजाज फाइनेंस का शेयर आज 1.48% की गिरावट के साथ बंद हुआ। एशियन पेंट्स के शेयर में आज 1.41% मंदी देखी गई। एचसीएल टेक के शेयर में आज 1.36% मंदी देखने को मिली। टीसीएस के शेयर में आज 1.22% की मंदी देखने को मिली। इटरनल के शेयर में आज 1.12 प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी इंफोसिस के शेयर में 0.41% की रही।
आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली ?
आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से केवल 6 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के बहुत कम शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज टाइटन के शेयर में सबसे अधिक 2.13% की बढत देखने को मिली। एनटीपीसी के शेयर में आज 0.45% की बढ़त देखने को मिली। एक्सिस बैंक के शेयर में आज 0.18% की बढ़त देखने को मिली। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में आज 0.14% की बढ़त देखने को मिली। हिंदुस्तान लीवर के शेयर में आज 0.12% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त रिलायंस के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.07 प्रतिशत रही।
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ।
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4379 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1745 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2455 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 179 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 112 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 120 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।
आज शेयर मार्केट में निवेशकों का 1.06 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ
आज निवेशकों को 1.06 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। 24 दिसंबर को मार्केट केपीटलाइजेशन 475.00 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 473.94 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 1.06 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
शेयर बाजार में आज क्यों देखने को मिली गिरावट?
शेयर बाजार में आज रुपए में कमजोरी के कारण दबाव बड़ा । विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी शेयर बाजार में गिरावट की एक वजह रही। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भी आज शेयर बाजार में गिरावट रही। निवेशकों की मुनाफा वसूली के कारण भी शेयर बाजार में आज गिरावट का दौर जारी रहा