Tuesday, March 4, 2025
Homeव्यवसाय और वित्तशेयर बाजार में गिरावट जारी, वैश्विक मंदी और टैरिफ विवाद ने बढ़ाई...

शेयर बाजार में गिरावट जारी, वैश्विक मंदी और टैरिफ विवाद ने बढ़ाई अनिश्चितता

शेयर मार्केट रहा आज सपाट मिडकैप एवं स्मॉल कैप में प्रदर्शन रहा ठीक-ठाक एसबीआई ईबीएल के शेयरों ने किया अच्छा काम लेकिन टैरिफ  के कारण शेयर मार्केट अभी भी अनिश्चितता की स्थिति में

आज दिन की शुरुआत के समय निफ़्टी 21,281.45 अंक पर था। जो की टैक्टिकल पैरामीटर पर 22000 अंकों के लिए निफ्टी के लिए एक मजबूत सपोर्ट का काम कर रहा था। इससे पहले 2024 मार्च में यह आंकड़ा देखने को मिला था। अगर आज निफ्टी 22000 अंकों से नीचे चला जाता तो बहुत गिरावट बढ़ जाती। आज तक आईटी के शेयरों में मंदी देखी गई। फरवरी का महीना शेयर मार्केट के लिए अच्छा नहीं रहा था। मार्च की शुरुआत में भी मुश्किलें कुछ कम नहीं होती नजर आ रही थीं। सोमवार को मार्केट निवेशकों के लिए खुश गवार नजर आया लेकिन बाद में मुश्किलें थोड़ी ही कम हुई। निवेशकों की खुशी ज्यादा समय तक उनके साथ नहीं रही लेकिन आज देखते हैं शेयर मार्केट का क्या हाल है

क्या हाल है इस समय सेंसेक्स का

इस समय सेंसेक्स 150 अंकों की गिरावट के साथ 72,9365 पर है जबकि निफ्टी 54 अंकों की गिरावट या 0.24% की मंदी के साथ 22,065 पर है। इस समय बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.2% ऊपर है। स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.7% की बढ़त हुई है। अभी भी ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी स्टॉक खतरे के निशान से नीचे ही है। इस समय बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.2% से ऊपर है। स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.7% की बढ़त हुई है।

व्यापार में आ रही है क्यों धीमी रफ्तार

एशियाई बाजार है दबाव में इस समय एशियाई मार्केट धीमा है। आज एशियाई शेयर बाजार काफी दबाव में है। वॉल स्ट्रीट में आए तेज गिरावट के कारण एशियाई बाजार दबाव में है। जापान का निक्केई 225.1% से अधिक नीचे गिरा दक्षिणी कोरिया का कोस्पी 0.41% नीचे गिरा। ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200.11 1% गिरा। निवेशक इस समय व्यापार चिताओं के कारण अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। इसके कारण एशियाई बाजार दबाव में है।

* अमेरिकी शेयर बाजार में भी आई गिरावट

अमेरिका की टैरिफ नीतियों का अमेरिका के शेयर बाजार को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कल वॉल स्ट्रीट भी काफी नीचे रहा ।डॉव जोंस कल 649 अंक गिरा। एसएंडपी में 500 में से 104 अंकों की गिरावट देखी गई। नेस्डैक में कल 2.64% की गिरावट देखी गई कल नैस्डेक 18,350 पर बंद हुआ। एसएंडपी ने दिसंबर के बाद अपना सबसे बड़ा नुकसान देखा। कल शाम को ही बिकवाली के बाद एसएंडपी 500 फिर से 2025 में लाल निशान पर है ।

* अमेरिका ने आज से लगायें मैक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ

अमेरिका ने कहा कि अमेरिका और दूसरे देशों के बीच व्यापार वार्ता असफल हो गई है जिसके फल स्वरुप 25% टैरिफ लगाना पड़ रहा है। अमेरिका के इस कदम से आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान आ गया है जिसके कारण वैश्विक व्यापार में भी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि अमेरिका में भी मुद्रा स्फीति बड़ेगी क्योंकि अमेरिका में भी घरेलू बाजार की कीमतों में उछाल आयेगा।

* चीन ने भी लागू किया अमेरिका पर टैरिफ

 चीन में अमेरिकी कृषि और उत्पादों पर भी टैरिफ लगा दिए हैं। इससे पहले अमेरिका ने चीनी उत्पादों पर टैरिफ लगाए थे। जिसके जवाब में चीन ने सोयाबीन, ज्वार, सूअर का मांस, बीफ, समुद्री भोजन, फल, सब्जियों और डेयरी उत्पादों आदि प्रमुख आयातों पर 10% टैरिफ लगा दिया है‌। चिकन, गेहूं, मक्का और ज्वार पर अमरीका ने 15% टैरिफ लगा दिया है।

सारांश

शेयर मार्केट में आज भी गिरावट देखी गई। पूरे विश्व के शेयर मार्केट में आज भी मंदी आई। अमेरिका और चीन के टैरिफ का भी असर इस मंदी पर पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments