आज भी शेयर मार्केट नीचे ही रहा तेल, बिजली, धातु, ऊर्जा सभी के शेयर 1 से 2% नीचे रहे। बीएसई, मिड कैप, स्माल कैप इंडेक्स भी एक से दो प्रतिशत नीचे रहे। सबसे ज्यादा नुकसान कोल इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्री, इंडसइड बैंक, अदानी एंटरप्राइजेज, बजाज फिनसर्व को हुआ। आज विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, आयशर मोटर्स, ग्रासिम और इंफोसिस के शेयरों में बढ़त देखी गई।
कैसा रहा आज का सेंसेक्स सूचकांक
आज के सेंसेक्स में शुरुआत पॉजिटिव रही सेंसेक्स 361.31 अंक बढ़ा सेंसेक्स 0.49 प्रतिशत बढ़कर 73 559.41 पर रहा। आज निफ्टी ने 101.60 अंकों की बढत हासिल की। आज निफ्टी 0.46% बड़ा और यह 22 226.30 पर रहा। आज 870 शेयरों में तेजी देखी गई। 454 शेयरों में गिरावट रही और 124 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया।
किन शेयरों में देखी गई बढत
आज शुरुआत में ऑटो और धातु के क्षेत्र में तेजी देखी गई। आज निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, आइसीआइसीआइ बैंक, जोमैटो, हिंडाल्को, टीसीएस के शेयरों में तेजी देखी गई।
किन शेयरों में देखी गई गिरावट
आज ओएनजीसी एनटीपीसी बजाज फाइनेंस बजाज फिनसर्व और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
फरवरी का महीना रहा था निवेशकों के लिए मुश्किलों भरा
इससे पहले हफ्ते की आखिरी कारोबारी दिन 28 फरवरी को शेयर बाजार 1400 अंकों से अधिक से नीचे गिरा था। निफ्टी में 400 से अधिक अंकों की गिरावट देखी गई थी जिसके कारण निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। बीएससी का सेंसेक्स बंद होने पर 1.90% गिरकर 73 198.10 पर था। एनएससी का निफ्टी 50 20.35 अंकों पर रहा था यह 1.86% कम हुआ था और 22,124.70 के अपने अभी तक के सबसे निचले स्तर पर चल रहा था। शेयर बाजार में यह गिरावट 28 साल बाद दर्ज की थी। फरवरी के महीने में स्मॉल कैप इंडेक्स वर्ष 2025 में 22% तक गिर चुका है। दिसंबर 2024 में यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 578 27.69 पर था। दिसंबर 2024 से यह 14 प्रतिशत तक गिर चुका है और इतनी अधिक गिरावट के साथ इसने इंडेक्स में अपना सबसे खराब प्रदर्शन जाहिर किया है। 28 फरवरी को कई शेयरों के बाजार मूल्य में 40% से 66% प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई थी।
आज रहा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर
आज रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 3% गिरा और यह अपनी 52 सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज एनएससी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1200.04 रुपए पर खुला। इसका क्लोजिंग अमाउंट सुबह 11:30 बजे तक 1163 रूपए प्रति शेयर रहा।
बीएसई लिमिटेड के शेयरों में रही 5% से ज्यादा की गिरावट
आज बीएसई का शेयर सुबह 4615 रुपए पर खुला था दोपहर में इसका शेयर ₹4395.90 पर रहा। बीएससी के शेयर में 5.13% की गिरावट देखी गई। शुक्रवार को बीएससी का शेयर 4633.70 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बीएससी के शेयर में 9:30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई थी।
कोल इंडिया का शेयर फायदे का सौदा या नुकसान का
कोल इंडिया के शेयर में पिछले 6 महीनों में 31% से अधिक की गिरावट देखी गई। कोल इंडिया के शेयर में आज 2.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। पिछले 1 साल में इसके शेयर में 20% से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। इससे पहले कोल इंडिया का शेयर अपने निवेशकों को 60% से अधिक का फायदा दे चुका है।
शेयर बाजार की दुनिया में कैसा रहेगा आने वाला मार्च
निवेशकों का कहना है कि अब बिकवाली थोड़ी मुश्किल होती जा रही है। मार्च का महीना फिर भी अच्छा होगा क्योंकि सभी टेक्निकल इंडिकेटर्स ओवर सोल्ड है और बाजार में उछाल आने वाला है।
ओला इलेक्ट्रिकल के शेयर में आई 4% की गिरावट
ओला इलेक्ट्रिकल का शेयर ₹54 के आसपास कारोबार कर रहा है इसके शेयर में 4% की गिरावट देखी गई है कंपनी इस समय मुश्किलों से गुजर रही है ओला ने अपने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है।