आज 26 अगस्त को शेयर बाजार में सेंसेक्स में आज देखी गई 850 अंकों की गिरावट, शेयर बाजार आज 1.04 % की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी भी फिसला 24,700 पर
कैसा रहा आज का शेयर बाजार
आज सेंसेक्स में भारी गिरावट देखी गई । सेंसेक्स में आज 850 अंकों की गिरावट के बाद, शेयर बाजार आज काफी तेजी से नीचे आ गया। सेंसेक्स आज 1.04 प्रतिशत गिरकर 80,786.54 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 1.02 % की गिरावट, निफ्टी में आज 255.70 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 24,712.05 के स्तर पर रहा। आज मिडकैप इंडेक्स में 1.34% की गिरावट देखी गई। स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.68% की गिरावट देखने को मिली।
किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट
आज सभी क्षेत्र में गिरावट देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण मार्केट टूट गया। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ की घोषणा कर दी है जिसके कारण आज शेयर बाजार बहुत कमजोर दिखा।
रियल्टी, मेटल और टेलीकम्युनिकेशन के शेयरों के इंडेक्स में भी 2% से अधिक की गिरावट देखने को मिली।
किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी
सेंसेक्स के आज 25 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज सन फार्मा के शेयर में देखने को मिली। सन फार्मा का शेयर आज 3.15% की गिरावट के साथ बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयर में आज 2.08% मंदी देखी गई। ट्रेंट के शेयर में आज 2.82% मंदी देखने को मिली। बजाज फाइनेंस के शेयर में आज 2.67%की मंदी देखने को मिली। बजाज फिनसर्व के शेयर में आज 2.06 प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी एशियन पेंट्स के शेयर में 0.21% की रही।
आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली
आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से केवल पांच शेयर हरे निशान के नीचे रहे! आज बीएसई सेंसेक्स के 5 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज हिंदुस्तान लीवर के शेयर में 2.35% की बढत देखने को मिली। मारुति के शेयर में आज 1.85% की बढ़त देखने को मिली। आईटीसी के शेयर में आज 0.90% की बढ़त देखने को मिली। टीसीएस के शेयर में आज 0.52% की बढ़त देखने को मिली। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में आज 0.19% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में देखने को मिली
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ।
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4241 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1219 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2885 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 137 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 101 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 103 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।
आज शेयर मार्केट में निवेशकों को 3.39 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ
आज निवेशकों को 3.39 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कल मार्केट केपीटलाइजेशन 455.02 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 451.63 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 3.39 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
क्या वजह रही आज शेयर मार्केट के गिरने की
आज शेयर मार्केट के गिरने की सबसे बड़ी वजह अमेरिका का भारत पर 50% टैरिफ लागू करने का आदेश जारी करना जो कि कल से जारी होगा। आज शेयर बाजार में वैश्विक बाजार भी कमजोर रहे जिसके कारण भी गिरावट देखी गई। आज विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा। आज भारतीय रुपए पर दबाव रहा। आज इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स में तेजी आई है जो की बाजार में बढ़ती अस्थिरता का प्रतीक है। यह इंडेक्स पांच प्रतिशत से बढ़कर 12.38% तक पहुंच गया है।