आज 23 दिसंबर को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी रहे सपाट स्तर पर

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर रहे। सेंसेक्स में आज देखी गई 42.63 अंकों की गिरावट सेंसेक्स 0.05% की गिरावट के साथ बंद हुआ 85,524.84 पर। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ 26,177.15 पर

कैसा रहा आज का शेयर बाजार?

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स में हल्की गिरावट देखी गई । सेंसेक्स में आज 42.63 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स आज 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 85,524.84 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.018% की बढ़त,निफ्टी में आज 4.75अंकों की तेजी देखी गई। निफ्टी आज 26,177.15 के स्तर पर रहा।

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट और तेजी ?

शेयर बाजार में दो दिनों से लगातार तेजी चल रही थी लेकिन आज शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ 2 दिन से लगातार तेजी के बाद आज विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मुनाफा वसूली के कारण शेयर बाजार में आज भारी दबाव देखने को मिला आज निफ्टी की एक्सपायरी भी थी। शेयर बाजार मैं निफ्टी की एक्सपायरी का भी भारी दबाव देखने को मिला। आज सभी क्षेत्रों में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला सबसे अधिक बिकवाली आज आईटी फार्मा और सरकारी बैंकों में देखने को मिली। रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में भी आज भारी बिकवाली वाली देखने को मिली। आज मेटल यूटिलिटी और एफएमसीजी के क्षेत्र में तेजी देखने को मिली। आज एचडीएफसी बैंक और आईटीसी निफ्टी के शेयरों में काफी अधिक तेजी देखने को मिली।

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी ?

सेंसेक्स के आज 30 में से 13 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज इंफोसिस के शेयर में देखने को मिली। इंफोसिस का शेयर आज 1.28% की गिरावट के साथ बंद हुआ। भारती एयरटेल के शेयर में आज 0.97% मंदी देखी गई। अदानी पोर्ट्स के शेयर में आज 0.95% मंदी देखने को मिली।सन फार्मा के शेयर में आज 0.93% की मंदी देखने को मिली। टेक महिंद्रा के शेयर में आज 0.88% प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी एशियन पेंट्स के शेयर में 0.08% की रही।

आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली ?

आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के 17 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज के शेयर में की बढ़त देखने को मिली। आईटीसी के शेयर में आज 1.27% की बढ़त देखने को मिली। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में आज 1.24% की बढ़त देखने को मिली । एचसीएल टेक के शेयर में आज 0.53% की बढ़त देखने को मिली। टाटा स्टील के शेयर में आज 1.03% की बढ़त देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक के शेयर में आज 0.91% की बढ़त देखने को मिली।आज सबसे कम बढ़त बीईएल के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.09 प्रतिशत रही।

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ। 

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4365 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 22 91 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 1893 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 181 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 107 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 85 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में निवेशकों को 30.000 करोड़ रुपए का फायदा हुआ 

आज शेयर बाजार सपाट स्थल पर रहा लेकिन फिर भी आज निवेशकों को 30,000 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। कल सोमवार 22 दिसंबर को मार्केट केपीटलाइजेशन 475.32 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 475.62 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 30,000 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

विशेषज्ञों का क्या कहना है?

विशेषज्ञों का कहना है कि निफ्टी अगले कुछ ट्रेडिंग सेशन में अपनी तेजी बरकरार रख सकता है 

Leave a Comment