Saturday, February 15, 2025
Homeजीवनशैलीप्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने शेयर किए अपनी दिनचर्या के...

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने शेयर किए अपनी दिनचर्या के टिप्स

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा एक कॉस्मेटिक ऐस्थेटीशियन हैं। उन्होंनेअपना मॉर्निंग रूटीन अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर किया। आईए जानते हैं क्या है प्रियंका चोपड़ा की मां डॉक्टर मधु चोपड़ा का मॉर्निंग रूटीन।

कौन है मधु चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की मां एक डॉक्टर है। वह आरमी में ईएनटी स्पेशलिस्ट रह चुकी है। उन्होंने यूएस से कॉस्मेटिक ऐस्थेटीशियन का कोर्स किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपना मॉर्निंग रूटीन शेयर किया।

मधु चोपड़ा सुबह उठकर क्या पीती है

  • उन्होंने बताया कि सबसे पहले वह एक खास ड्रिंक पीती हैं।
  • डॉ मधु चोपड़ा ने कहा कि वह सुबह उठकर नींबू पानी और हल्दी का पानी पीती हैं।

मधु चोपड़ा सुबह उठकर क्या खाती है

गर्म पानी पीने के बाद बाद वह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाती हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में मेथी, खुबानी, अखरोट, बादाम और किशमिश को रात भर भिगोकर रखती है फिर इसे खाती हैं। डॉ मधु ने कहा कि सबसे पहले वह मेथी खाती है। और मेथी का पानी पीती नहीं है बल्कि उसे बालों में लगा लेती है। उन्होंने कहा कि मेथी हमारे बालों के लिए बहुत लाभदायक है इससे हमारे बाल झड़ते नहीं है। बालों में डैंड्रफ नहीं होता और बाल पतले नहीं होते। डॉ मधु मेथी खाने के बाद खुबानी खाती है। फिर अखरोट और फिर बादाम खाती हैं। लेकिन वह बादाम को छीलती नहीं हैं सबसे लास्ट में वह किशमिश खाती है।

क्या है खास डॉक्टर मधु के नींबू पानी में

डॉ मधु ने बताया कि वह सुबह उठते ही हल्के गर्म पानी में नींबू अदरक और हल्दी मिलाकर पीती है। गर्म पानी में अदरक और नींबू का रस बाद में मिलाना होता है। कभी-कभी वह इस पानी में शहद भी डालती हैं। डॉ मधु ने कहा की नींबू पानी पीने के बाद वह ग्रीन टी पीती है।

नींबू पानी पीने के बाद जो नींबू बचता है उसको वह अपने चेहरे पर, हाथ पैरों की त्वचा पर लगा लेती है। चाय पीने तक इसे वह चेहरे पर ही लगा रहने देती है। डॉ मधु ने कहा कि यह बेस्ट नेचुरल डिटेन है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरे समय धूप में रहना पसंद है लेकिन मुझे पिगमेंटेशन पसंद नहीं है। नींबू लगाने से इसका बचाव होता है। नीबू पानी पीने के बाद वह अपने चेहरे को हल्के ठंडे पानी से धोती है। वो इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर और हाइड्रेटिंग मास्क लगाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा भी चलती है अपनी मां के दिखाएं रास्ते पर

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका अमेरिका में रहकर भी अपनी स्किन केयर के लिए घरेलू नुस्खे ही अपनाती है। डॉ मधु ने बताया की प्रियंका छोटी ही थी तभी से वह अपनी स्किन केयर कर रही है। और मां के सुझाए गए डीआईवाई गर्व के साथ प्रयोग में लाती है। प्रियंका चोपड़ा चावल के पानी के मास्क को अपने चेहरे पर लगाती हैं। इस मास्क को बनाने के लिए चावल को तीन-चार बार धोकर कुछ देर के लिए पानी में रखना होता है। उसके बाद इस चावल का स्टार्च निकालकर उसे चेहरे पर लगाया जाता है। सालों से कोरिया के लोग इसी मैजिकल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल कर अपनी स्किन को ग्लास स्किन में कन्वर्ट करते हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने हाथों पैरों में चीनी का स्क्रब लगाती है। वो बालों को पोषण प्रदान करने के लिए हल्के गर्म तेल से अपने सर और बालों की मालिश करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर कभी भी नहीं हुए मुहासे

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका बचपन से ही उनके बताएं स्किन केयर और डाइट प्रोग्राम को फॉलो कर रही है। इसलिए उन्हें कभी भी मुंहासे नहीं हुए बचपन से ही वह बालों में तेल लगाती थी। चेहरे पर उबटन लगाना, मल्टीविटामिन खाना, यह सब उनकी बचपन की आदतों शामिल था। अभी भी प्रियंका उन सभी आदतों को अपनाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments