प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इथियोपिया पहुंचे हैं। वहां उन्हें इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट ऑनर निशा से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत इथियोपिया के आपसी सहयोग, साझेदारी, योगदान और नेतृत्व के लिए दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी विश्व के पहले विदेशी नेता है जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया । इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉक्टर अबी अहमद ने अदीस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रेट ऑनर निशा से सम्मानित किया। भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी का इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने अदीस आबा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया बाद में इथियोपिया की प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी को अपनी कार से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छोड़ा जहां से वह ओमान गये। प्रधानमंत्री मोदी को 24 दिनों पहले ही इथोपिया के प्रधानमंत्री ने अपने देश आने का न्योता दिया था।
इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने करवाई मोदी जी को अपनी कार की सवारी
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अभी अहमद ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए खुद गाड़ी चलाकर उन्हें होटल तक छोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के प्रधानमंत्री साइंस म्यूजियम ओर फ्रेंडशिप पार्क में लेकर गए। प्रधानमंत्री मोदी को इससे पहले रूस कै राष्ट्रपति पुतिन अपनी फॉर्च्यूनर में मोदी जी को लेकर निकले थे। जॉर्डन की किंग ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कार से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक छोड़ा था। यह सब एक औपचारिक स्वागत समारोह से बिल्कुल अलग एक व्यक्तिगत स्वागत समारोह बन जाता है जब कोई आपको इतना पसंद करता है की आपसे अकेले में बात करने के लिए कई प्रोटोकॉल को भी पीछे छोड़ देता है।
दोनों देशों के नेताओं ने किये आठ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर
इथियोपिया के प्रधानमंत्री और मोदी जी ने आठ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के हितों को देखते हुए पारस्परिक और द्विपक्षीय संबंधों और विषय पर वार्ता की। देश देशों के नेताओं ने आपसी सहयोग और साझेदारी कै विषय में बात की। उन्होंने दोनों देश के मध्य आपसी संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक मजबूत करना है।।सीमा शुल्क सहयोग, इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में एक डेटा सेंटर की स्थापना करना है। संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा प्रशिक्षण सहयोग, जी 20 के अंतर्गत ऋण पुनर्गठन, अधिक आईसीसीआर छात्रवृत्तियां, इथियोपिया के निवासियों के लिए एक आई लघु पाठ्यक्रम,
मोदी जी ने किया इथियोपिया की संसद को संबोधित
इथियोपिया में भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि ग्लोबल साउथ खुद अपनी किस्मत लिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक समझौते के स्तर तक ले जाने से संबंधों को नई ऊर्जा, नई गति और नई गहराई मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मुझे द ग्रेट ऑनर निशा इथोपिया के रूप में इस देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है विश्व की अति प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी ने की इथोपिया के नेशनल पैलेस म्यूजियम की सराहना
भारत के प्रधानमंत्री ने इथियोपिया की नेशनल पैलेस म्यूजियम की सराहना की उन्होंने कहा एडिस अबाबा में नेशनल पैलेस म्यूजियम में मुझे इथोपिया के इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाने के लिए प्रधानमंत्री अभी अहमद अली का धन्यवाद यह इथियोपिया की समृद्ध परम्पराओं की एक मजबूत याद दिलाता है।
भारत की विदेश मंत्रालय के सचिव ने भारत इथोपिया के संबंधों के विषय में क्या कहा?
भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव सुधाकडर दरेला ने कहा विपक्षी संबंधों को रणनीतिक संबंधों के स्तर तक उन्नत करने से भारत और इथोपिया के बीच सदियों पुराने संबंधों को नए आयाम मिलेंगे भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा कि भारत और इथोपिया शिक्षा डिजिटल सार्वजनिक अब संरचना क्षेत्र में सहयोग के लिए विशेष रूप से उत्सुक है।