Sunday, March 9, 2025
Homeजीवनशैलीवूमेंस डे पर प्रधानमंत्री ने आज 6 महिलाओं का आभार व्यक्त किया...

वूमेंस डे पर प्रधानमंत्री ने आज 6 महिलाओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें अपने सोशल मीडिया हैंडल की कमांड दी

आज देश के प्रधानमंत्री ने वूमेंस डे के अवसर पर सभी स्त्रियों को आज के दिन और हर दिन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन 6 नारी शक्तियों का आभार व्यक्त किया जो आज उनके सोशल मीडिया हैंडल को संभाल रही हैं। देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि इन महिलाओं की सफलता हमें नारी शक्ति की असीम क्षमता की याद दिलाती है। आज और हर दिन हम उनके योगदान का जश्न मनाते हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश के प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनूठी सृजनात्मक पहल की। छह प्रेरणादायक महिलाओं को आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की कमान सौंपी। ये 6 महिलाएं वे महिलाएं है जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है और आज वो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी है। आइए जानते हैं उन 6 महिलाओं को जो आज विमेंस डे पर हम सबके लिए प्रेरणादाई बन चुकी हैं।

1. शिल्पी इसरो और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की वैज्ञानिक

शिल्पी सोनी को प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट की जिम्मेदारी दी। शिल्पी ईश्वर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की रिसर्च वैज्ञानिक हैं। वह नित नए शोध करती हैं। साइंस इनोवेशन के लिए उनका नाम अग्रणी शोध कर्ताओं में लिया जाता है। शिल्पी ने विज्ञान और इनोवेशन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाया है।

2. एलीना मिश्रा

एलीना मिश्रा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की वैज्ञानिक हैं ।एलिना परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बन चुकी हैं। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में उन्होंने कई अद्भुत रिसर्च की हैं।

3. फ्रंटियर मार्केट की संस्थापक और सीईओ अजयता शाह

फ्रंटियर मार्केट के संस्थापक और सीईओ अजयता शाह ने 35000 से अधिक डिजिटल रूप से सक्षम महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया है। अजयता शाह ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को डिजिटली शिक्षित करने का काम करती हैं और उन्होंने ग्रामीण भारत की महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी पर चढ़ाया है। अजयता शाह ने हजारों महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा किया है। ये महिलाएं आज न केवल खुद आत्मनिर्भर बनी है बल्कि अपने परिवारों अपने समाज के लिए भी एक मिसाल बनकर अपने समाज के विकास में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं।

4. बिहार की अनीता देवी

बिहार की अनीता देवी ने अपनी पहचान मशरूम लेडी के नाम से बनाई है। अनीता देवी ने 2006 में माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी की स्थापना की। एक नए क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने मशरूम की खेती की और आज उनकी खेती में सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं जुड़ चुकी है। अनीता ने अपनी मेहनत के बल पर लोगों को दिखा दिया कि आज खेती सिर्फ पारंपरिक तरीकों से ही नहीं बल्कि अगर सोच समझकर की जाए तो एक नई सोच के साथ नए व्यवसाय को भी जन्म दे सकती है। आज बिहार में मशरूम एक पहचान बन चुका है जिसे आज से 10 साल पहले कोई शायद जानता भी नहीं था।

5. डॉ अंजलि अग्रवाल

डॉ अंजलि अग्रवाल समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं ।उन्होंने दिव्यांग जनों की बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बहुत काम किए हैं। डॉक्टर अंजली अग्रवाल ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बुनियादी सुविधाओं के लिए बहुत काम किया है उन्होंने स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों को आसान और दिव्यांग जनों के लिए आसानी से प्रयोग करने में सक्षम बनाने का काम किया है। आज उनके इस प्रयास से कई जगह पर दिव्यांग जनों के लिए खास सुविधाएं विकसित की जा चुकी है। जिससे कि आज दिव्यांगजन भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं और वह अपने आप को समाज से अलग-थलग महसूस नहीं कर रहे।

6. वैशाली रमेश बाबू

अब जब बात शिक्षा, व्यवसाय, कृषि सभी की हो गई तो हमारे प्रधानमंत्री भला खेल को कहां पीछे छोड़ सकते हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने के लिए एक खिलाड़ी को भी चुना है। वैशाली रमेश बाबू 6 साल की उम्र से ही शतरंज खेल रही हैं और आज वह भारत का नाम रोशन कर रही हैं। 2023 में वैशाली रमेश बाबू को ग्रैंड मास्टर का खिताब मिला है। वैशाली रमेश बाबू अपने अनुभव को सांझा करते हुए कहती हैं कि हम भारतीय महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस हमें सही अवसर मिलने की आवश्यकता होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments