Thursday, November 30, 2023

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेल’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचा बवाल, 7 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज।

भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इस मामले में वो पावर स्टार पवन सिंह को भी टक्कर देते हैं। उनका कोई भी गाना इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। यूपी बिहार के लोग उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक लाइव वीडियो सामने आया था, जिसमें वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात कह रहे थे। इस क्लिप के सामने आने के बाद खूब बवाल हुआ था। इस बीच उनका एक नया गाना ‘तेल’ रिलीज हो गया है, जिसमें वो यामिनी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का गाना हुआ रिलीज

खेसारी लाल यादव का ये गाना म्यूजिक चैनल सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। लोग इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं इस गाने में खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने अपनी आवाज दी है। गाने में यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही हैं। बताते चलें कि रिलीज होते ही ये गाना इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा था। इस क्लिप को अबतक 3 लाख 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसे 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

यामिनी सिंह ने खेसारी को लेकर कही थी ये बात

यामिनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में उन्हें काम नहीं मिलता था। खेसारी लाल यादव ने उनकी काफी मदद की थी। उन्होंने बताया कि खेसारी लाल यादव को लंबी एक्ट्रेसेस काफी पसंद है। जब वो पहली बार उनके साथ काम करने वाली थी तो वो काफी परेशान हो गई थी। लेकिन खेसारी ने उनको समझाया और गले भी लगाया। एक्ट्रेस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया था।

More from the blog

Maaveeran मूवी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

मैडोना अश्विन निर्देशित मावेरन आज (14 जुलाई) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके बाद से ही तमिल फिल्म ट्विटर पर ट्रेंड कर रही...

Khesari Lal और Kajal Raghwani का सिजलिंग और मोहक रोमांस तोड़ रहा है बोल्डनेस के सारे रिकॉर्ड, यहां देखें वीडियो

Khesari Lal and Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आए दिन अपने गानों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं....

साउथ की ये एक्ट्रेस बिकिनी पहन पूल में अपना जलवा बिखेरती हुई स्पॉट, देखें वायरल फोटोज

दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियाँ अपने ग्लैमरस बिकिनी लुक से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहीं हैं। ये हॉटी बिकिनी और मोनोकिनिस में अपनी टोंड बॉडी...

Risabh Pant के फैंस ने Urvashi Rautela का किया ये हाल, देखें वायरल फोटोज

उर्वशी रौतेला भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अपने विचित्र संबंधों को लेकर फिर से चर्चा में हैं। उर्वशी ने दावा किया कि कैसे...