Thursday, March 30, 2023

क्या फरार हैं भोजपुरी अभिनेत्री Akshara Singh? पुलिस ने घर पर हाजिर होने का चिपकाया नोटिस।

- Advertisement -
- Advertisement -

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का विवादों से गहरा नाता रहा हैं। एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी मुश्किल में फंसती नजर आती हैं। हाल ही में उनका कथित तौर पर एक एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद भारी बवाल हुआ था। इस क्लिप की वजह से अक्षरा को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। इस बीच अक्षरा सिंह के खिलाफ वैशाली पुलिस एक्शन में आ गई है। एक पुराने केस में पुलिस ने एक्ट्रेस को फरार घोषित कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं।

अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दरअसल, अक्षरा सिंह को साल 2021 में वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर पर एक कार्यक्रम में बुलाया गया था। उस समय इस कार्यक्रम में भारी बवाल हुआ था। जानकारी के मुताबिक अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग की गई थी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला से लेकर अक्षरा सिंह तक के खिलाफ केस दर्ज किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केज दर्ज होने के बाद अक्षरा फरार हो गई थीं। कुछ महीने पहले एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी। खबरों की मानें तो अब पुलिस ने अक्षरा के पटना स्थित घर के बाहर फरार होने का पोस्टर चिपका दिया है।

Akshara Singh

इंटरनेट फ्रेंडली हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। मालूम हो कि अक्षरा की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। इस मामले में वो सबसे टॉप पर है। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं।

More from the blog

पंजाब में खालिस्तान समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई के बीच Kangana Ranaut ने गायक Diljit Dosanjh को दी चेतावनी।

जैसे ही पुलिस ने पंजाब में खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई तेज की, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की जिसमें...

Bigg Boss 16 के घर से निकलते ही मंडली के इस सदस्य के बीच फसा भयंकर लड़ाई।

बिग बॉस 16 के प्रतियोगी और मंडली के सदस्य अब्दु रोज़िक और एमसी स्टेन की लड़ाई जल्द खत्म होने का नाम नहीं ले रही...

Jee Rahe The Hum Song: धमकियाँ मिलने के बाद रिलीज हुआ Salman Khan का ये नया गाना, यूट्यूब पर मचा बवाल।

किसी का भाई किसी की जान के निर्माताओं ने मंगलवार दोपहर फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया। ट्रैक जी रहे द हम (फॉलिंग...

Mouni Roy ने एक बार फिर बिकिनी पहन लगाई आग, देखें वायरल तस्वीरें।

मौनी रॉय अपने सिजलिंग बिकिनी अवतार से गर्मी को मात दे रही हैं। उन्होंने मियामी से अपने नए बिकनी लुक में लेटेस्ट पोस्ट साझा...