इस समय वंदे भारत की 136 ट्रेन देश के विभिन्न रूटों पर चल रही है जिनमें से 8 ट्रेन सेवायें सेंट्रल रेलवे और साउथ सेंट्रल रेलवे में चल रही है। 6 ट्रेन सेवाएं ईस्ट कोस्ट रेलवे व ईस्ट सेंट्रल रेलवे एंड ईस्टर्न रेलवे में चल रही है। वंदे भारत ट्रेन अपनी आरामदायक यात्रा और उत्तम स्पीड के लिए चलाई गई थी। अब वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों की सुविधा और समय का पर्याय बन गई है। लेकिन ऐसा शुरू में नहीं था अपने महंगे किराए के कारण वंदे भारत ट्रेन के लिए यात्रियों की भीड़ जुटाना इतना आसान भी नहीं रहा था । अब पहले से स्थिति बेहतर है। वंदे भारत ट्रेन सेवा को अपने यात्री मिल चुके हैं आईए जानते हैं किस रूट पर कौन सी वंदे भारत रेल सेवा है।
किस रूट पर कौन सी वंदे भारत रेल सेवा काम कर रही है
इस समय 136 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। इस समय मध्य रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे में आठ रेल सेवाएं चल रही है
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की 6 सेवाएं पूर्वी तट रेलवे ,पूर्वी मध्य रेलवे और पूर्वी रेलवे के अंतर्गत चल रही है। उत्तर मध्य रेलवे एनसीआर द्वारा दो वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस सेवाएं चलाई जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे(NER) पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मे (SECR) पश्चिमी मध्य रेलवे (WCR ) द्वारा चार रेल सेवाएं चलाई जा रही है। पश्चिम रेलवे (NR) और उत्तर पश्चिम रेलवे NWR द्वारा 8 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। उत्तर रेलवे (NR) द् सबसे अधिक रेलवे सेवाएं प्रदान करने वाला क्षेत्र है। उत्तर रेलवे में 22 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दक्षिण रेलवे में 20 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। दक्षिणी पूर्वी रेलवे (SER) में 16 और दक्षिण पश्चिम रेलवे(SWR) में 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं।
कितने यात्री रोज तय करते हैं वंदे भारतट्रेन सेवा से सफर
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं अपने सभी रूटों पर अपनी क्षमता 100% से ज्यादा ही चल रही है। अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें अपनी हंड्रेड परसेंट ऑक्युपेंसी से ज्यादा सवारियां लेकर जा रही है।
वित्तीय वर्ष 2024 में एक्सप्रेस वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या
2024 में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 2.4 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी। वंदे भारत ट्रेन में तीन अलग-अलग तरह के कोच लगाए जाते हैं। आठ कार कोच, 16 कार कोच और 20 कार कोच वंदे भारत ट्रेन में लगाए जाते हैं।
कैसे हैं वंदे भारत ट्रेन के खिड़की दरवाजे और सीटें और क्या-क्या खासियत है वंदे भारत ट्रेन में
वंदे भारत ट्रेन में बैठने की व्यवस्था दो प्रकार से है ,चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार। इन दो प्रकार की व्यवस्थाओं के द्वारा वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को बैठाया जाता है । चेयर कार में सुविधाजनक सीटें हैं। और इसकी सीटें आरामदायक और गद्देदार होती हैं। एग्जीक्यूटिव चेयर कार चेयर कार से थोड़ी और बेहतरीन है। एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सीटें काफी आरामदायक है।। इन सीटों में काफी स्पेस है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में दरवाजे ऑटोमेटिक है। यह दरवाजे प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत पहुंच को रोकते हैं। इन दरवाजों के सामने आते ही दरवाजा खुल जाता है और दूर जाते हैं दरवाजा बंद हो जाता है। इन दरवाजों से कॉलिंग इफेक्ट बेहतर होता है। वंदे भारत ट्रेन में क्रश बफर्स और अग्नि अवरोधक दिवार होती है। वंदे भारत ट्रेन में ऑन बोर्ड वाई-फाई होता है।। वंदे भारत ट्रेन का डिजाइन विमान जैसा होता है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में स्मोक अलार्म है जिससे कि कहीं भी धुआं उठने पर अपने आप ही अलार्म बजने लगता है। वंदे भारत ट्रेन में बायो वैक्यूम टॉयलेट है जिनमें विष्ठा अपने आप ही कुछ समय बाद एनारोबिक बैक्टीरिया द्वारा डिसोल्व होकर पानी और गैसों में बदल दी जाती है।