Thursday, March 30, 2023

Gujarat Elections 2022: गुजरात में अब क्या भाजपा, कांग्रेस या AAP मारेगी बाजी?

- Advertisement -
- Advertisement -

27 साल से भाजपा की ही सरकार, इस बार क्या खत्म होगा कांग्रस का इंतजार? गुजरात में विधानसभा चुनाव के बीच यह सबसे बड़ा सवाल कायम है, जिसका सटीक जवाब 8 दिसंबर को मिलेगा। हालांकि, वोटिंग से पहले सर्वे एजेंसियां जनता का मूड भांपने में जुटी हैं। अधिकतर में दावा किया गया है कि एक बार फिर भाजपा सरकार बना सकती है। आम आदमी पार्टी (आप) भी जड़ जमाती दिख रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस को इस बार ‘आप’ की एंट्री से नुकसान होता दिख रहा है। राजनीतिक जानकारों का भी कहना है कि भाजपा विरोधी मतों में बंटवारे से कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को फायदा हो सकता है।

गुरुवार को जारी किए गए सर्वे में कहा गया है कि 27 साल से सत्ता में आने का इंतजार कर रही कांग्रेस को कम से कम 5 साल और सब्र करना होगा। भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर सकती है। ओपिनियन पोल का अनुमान है कि भाजपा को 127-140 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 24.36 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। आम आदमी पार्टी (आप) को 9-21 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। अन्य के खाते में 0-2 सीटें जाने की भविष्यवाणी की गई है।

Gujarat Elections 2022

रिपब्लिक भारत और पी मार्क के ओपिनियन पोल का अनुमान है कि भाजपा को 46.2 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस 28.4 फीसदी वोट पर कब्जा कर सकती है। आम आदमी पार्टी को 20.6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य को 4.8 फीसदी वोट मिल सकते हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को वोट शेयर को जोड़ दिया जाए तो भाजपा को अनुमानित वोट से अधिक हो जाता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई में गुजरात में मेहनत कर रही ‘आप’ भले ही तीसरे नंबर पर दिख रही हो, लेकिन शून्य से 20 फीसदी वोट शेयर के उछाल को भी बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा सकता है। पिछले चुनाव में आप ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और सभी पर जमानत जब्त हो गई थी।

More from the blog

अजनाला हमले में Amritpal Singh के सात सहयोगी हुए गिरफ्तार।

खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर...

Dhirendra Shastri के दरबार से 5 लाख के गहने चोरी, 36 से ज्यादा महिलाओं ने दर्ज करवाई शिकायत।

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में शनिवार के दिन दिव्य दरबार सजाया गया था. यहां लाखों...

क्या Rahul Gandhi एक बार फिर जायेंगे जेल?

रेप पीड़ितों पर दिए बयान के बारे में पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची। करीब...

क्या पाकिस्तान में Imran Khan हुए गिरफ्तार? जानें सच्चाई।

पाने के लिए मंगलवार की देकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के यहां स्थित आवास के बाहर एकत्रित उनके समर्थक उनकी गिरफ्तारी को रोकर...