फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को हुई 5 साल की जेल 

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को हुई 5 साल की जेल 

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 5 साल की जेल की सजा पेरिस कोर्ट ने सुनाई है आइए जानते हैं इस विषय में और। 

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को पेरिस की कोर्ट ने सुनाई 5 साल जेल की सजा 

फ्रांस की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 5 साल जेल की सजा सुनाई है। निकोलस सरकोजी को 5 साल जेल की सजा 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए फंड हासिल करने के लिए और एक अपराधिक साजिश रचने के लिए सुनाई गई है। 

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी बने जेल की सजा प्राप्त करने वाले पहले राष्ट्रपति

इस फैसले के बाद निकोलस सरकोजी फ्रांस के ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए हैं जिन्हें जेल की सजा सुनाई गई है। अभी सरकोजी को जेल कब भेजा जाएगा वह तारीख फाइनल नहीं की गई है। अदालत का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि पूर्व राष्ट्रपति को पुलिस अधिकारियों द्वारा अदालत से बाहर ले जाकर सीधे जेल ले जाने की अपमान से बचाया जा सके।

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को भरना पड़ेगा जुर्माना 

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इस सजा के अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक लाख यूरो डॉलर का जुर्माना भरने की सजा भी सुनाई है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को यह सजा लीबिया के तत्कालीन नेता मोहम्मद गद्दाफी के साथ मिलकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अवैध धन हासिल करने के लिए साजिश रचने के कारण सुनाई गई है।

निकोलस सरकोजी पर क्या आरोप था?

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी पर आरोप था कि उन्होंने अपने अभियान के लिए धन एकत्रित करने के लिए लीबिया के अधिकारियों के साथ मिलकर एक साजिश रची थी।

कोर्ट ने निकोलस सरकोजी को किस आरोप का दोषी पाया?

कोर्ट ने निकोला सरकोजी को अपने अभियान के लिए धन प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के आरोप का दोषी पाया था। हालांकि कोर्ट में निकोलस सरकोजी को अन्य आरोपों का दोषी मानने से इनकार कर दिया गया है। अदालत में सरकोजी को भ्रष्टाचार , अवैध चुनावी विश्लेषण और सार्वजनिक धन के गबन को छुपाने जैसे आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने कहा निकोलस सरकोजी ने अपने सहयोगियों को लीबियाई अधिकारियों से संपर्क करने की अनुमति प्रदान कर दी थी। जिससे उन्हें अपने राष्ट्रपति अभियान के लिए फंड एकत्रित करने में मदद मिल सके

। इस साजिश को 2005 से 2007 के बीच में रचा गया था। जब जब उस समय वह गृह मंत्री थे। उनके ऊपर आरोप था कि उन्होंने आपराधिक साजिश पर शामिल होकर राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए लीबिया से धन लिया और बदले में कूटनीतिक फायदा पहुंचाने का वादा किया।

कोर्ट ने सरकोजी के दो सहयोगियों को भी दोषी ठहराया

फ्रांसीसी अदालत में निकोलस सरकोजी के दो सहयोगियों क्लाउड गयांत और बाइस हेटिफिक्स को भी उनका साथ देने के लिए दोषी ठहराया। निकोलस के दोनों सहयोगियों को लीबिया से धन प्राप्त करने की साजिश रचने का आरोपी ठहराया गया।

क्या कहना है सरकोजी का इस फैसले के बारे में ?

जब फ्रांसीसी अदालत में यह फैसला दिया गया तब उनके साथ उनकी पत्नी कार्ला ब्रूनी भी थी। सरकोजी ने इस फैसले के बाद इस फैसले को एक घोटाला कहा, फ्रांसीसी न्याय प्रणाली के लिए गंभीर चिंता पैदा करने वाला कहा उन्होंने कहा वह बेगुनाह हैं और उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी उन्होंने कहा वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा वो जब तक लड़ते रहेंगे जब तक वो अपनी बेगुनाही साबित ना कर दें।

निकोलस सरकोजी ने इस फैसले को देश का अपमान बताया 

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने फैसले की निंदा करते हुए इसे देश का अपमान बताया निकोलस सरकोजी ने कहा अगर वह मुझे जेल में ही सुलाना चाहते हैं तो मैं जेल में ही सोऊंगा लेकिन सिर ऊंचा करके क्योंकि मैं निर्दोष हूं। यह अन्याय एक कलंक है। मैं फ्रांसीसी लोगों से कहना चाहता हूं कि जो कुछ हुआ है उसे समझें भले ही उन्होंने मुझे वोट दिया हो या नहीं चाहे वह मेरा समर्थन करते हो या नहीं नफरत की सचमुच कोई सीमा नहीं होती।

 

Most Popular

About Author