भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सेल्फी के गाने ‘कुड़िए नी तेरी वाइब’ पर वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है।
मोनालिसा की वीडियो इंस्टाग्राम पर हुआ वायरल
View this post on Instagram
मोनालिसा की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 20 घंटे में 15 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर ढाई सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने गाने को लेकर उनकी सराहना की है। वहीं, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, ‘पीछे सांप है आपके, उसकी वाइब मत ले लेना।’ एक ने लिखा है, ‘थोड़ा अच्छे से।’ एक ने लिखा है, ‘सो गुड।’ एक ने लिखा है, ‘क्या बात है।’
मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है
मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘वाइब है, वाइब है।’ इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। वीडियो में मोनालिसा का ऑल ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर गाने के स्टेप्स मैच करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि मोनालिसा मुंबई के फिल्म सिटी में शूट कर रही हैं। उन्होंने इससे पहले अपनी एक फोटोशूट की वीडियो शेयर की थी। इसमें उन्हें मुंबई के एक सेंटर के बाहर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
मोनालिसा ने कई हिंदी शोज में भी काम किया है
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई हिंदी शोज में भी काम किया है। उन्होंने विक्रांत सिंह से शादी की है। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं। मोनालिसा बिग बॉस 10 में नजर आई थी। इसके अलावा वह नच बलिए 8, नजर 1 और 2 में भी नजर आ चुकी है। दंगल टीवी के कई शोज में भी नजर आती है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।
View this post on Instagram