Thursday, June 1, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस Neelam Giri की मांग में सिंदूर देख फैंस का टूटा दिल, तस्वीर हुआ वायरल।

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) अपने बेबाक अंदाज से फैंस के दिलों की धड़कनें तेज करती नजर आती हैं। आए दिन एक्ट्रेस का कोई न कोई गाना सामने आता रहता है, जिसे लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें वो अंकुश-राजा के साथ जमकर रोमांस कर रही हैं। इस बीच नीलम की एक तस्वीर इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रही है। इस फोटो में नीलम के लुक को देख फैंस हैरान हो गए हैं। दरअसल, नीलम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सिंपल भारतीय नारी के लुक में दिखाई दे रही हैं। लेटेस्ट फोटो में वो मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं।

नीलम की तस्वीर हुई वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neelam Giri 🤍 (@neelamgiri_)

नीलम ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी सबसे बड़ी शान कभी न गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठने में है।’ वहीं एक्ट्रेस की इस फोटो को देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पिक्चर पर जमकर कमेंट करते हुए नीलम से सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी शादी हो गई।’ वहीं एक दूसरे ने लिखा, ‘ये कब हो गया।’ हालांकि कई लोगों का ये मानना है कि नीलम किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनका ये लुक है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि क्या सच है।

इंटरनेट फ्रेंडली हैं नीलम गिरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neelam Giri 🤍 (@neelamgiri_)

नीलम गिरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी अदाएं बेहद कातिलाना थी। बता दें कि नीलम गिरी हर मामले में अक्षरा सिंह से लेकर मोनालिसा तक को टक्कर देती हैं।

More from the blog

Khesari Lal और Kajal Raghwani का सिजलिंग और मोहक रोमांस तोड़ रहा है बोल्डनेस के सारे रिकॉर्ड, यहां देखें वीडियो

Khesari Lal and Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आए दिन अपने गानों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं....

साउथ की ये एक्ट्रेस बिकिनी पहन पूल में अपना जलवा बिखेरती हुई स्पॉट, देखें वायरल फोटोज

दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियाँ अपने ग्लैमरस बिकिनी लुक से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहीं हैं। ये हॉटी बिकिनी और मोनोकिनिस में अपनी टोंड बॉडी...

Risabh Pant के फैंस ने Urvashi Rautela का किया ये हाल, देखें वायरल फोटोज

उर्वशी रौतेला भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अपने विचित्र संबंधों को लेकर फिर से चर्चा में हैं। उर्वशी ने दावा किया कि कैसे...

Vatsal Sheth ने गोद भराई में अपनी पत्नी Ishita Dutta का किसिंग वीडियो हुआ वायरल।

इशिता दत्ता और वत्सल शेठ जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखे जाने के हफ्तों बाद, अभिनेत्री ने मार्च...