हम सभी को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन हम सभी जानते हैं कि चीनी हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है। अगर हमारे शरीर में शुगर की मात्रा अधिक हो तो डायबिटीज से लेकर कई अन्य बीमारियां मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, लो बीपी, हाई बीपी सभी के होने का खतरा बढ़ जाता है।
पर क्या आप जानते हैं पुरुषों के लिए चीनी खाना जितना नुकसानदायक है उससे कहीं ज्यादा चीनी नुकसान करती है एक स्त्री को। ज्यादा चीनी खाना न केवल उसको अवसादग्रस्त बना सकता है बल्कि उसके रिप्रोडक्शन ऑर्गन्स को भी नुकसान पहुंचा सकता है और तो और अधिक चीनी एक स्त्री को बांझपन का भी शिकार बन सकती है आईए जानते हैं कैसे और किन तरीकों से पहुंचा सकती है चीनी आपको नुकसान दे सकती है चिंता से लेकर बांझपन पन तक की दिक्कत
चीनी होती है महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन का कारण
अगर आप एक स्त्री है और मीठे की शौकीन है तो आपको समझ जाना चाहि।ए अगर आप अधिक मात्रा में चीनी खाती है तो आपके हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है। आपके इन्सुलिन, एस्ट्रोजन हार्मोन का संतुलन बिगड़ने से आपको पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम हो सकता है। आपकी ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट हो सकते हैं। आपको अनियमित मासिक धर्म की समस्या हो सकती है। अगर ये समस्याएं लगातार काफी समय तक रहती हैं तो आपको प्रजनन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
चीनी की अधिक मात्रा बढ़ाती है खतरा स्तन कैंसर का, एडोमेटियल कैंसर का
अगर आप अधिक मात्रा में चीनी खाते हैं तो आपका वजन बढ़ता है आप मोटे हो सकते हैं। अगर आपका वजन काफी अधिक बढ़ जाता है तो आपको एडोमीटिमल कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। ज्यादा चीनी खाने से आपके स्तन में गांठें हो जाती हैं। अगर समस्या का समय रहते समाधान ना किया जाए तो ये स्तन कैंसर में भी बदल सकती हैं। चीनी की अधिक मात्रा आपकी हड्डियों को गलाने का काम करने लगती है। आपको ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
चीनी की अधिक मात्रा से होती है शरीर में सूजन और बढ़ता हैऑक्सीडेटेड तनाव
अगर आप अधिक मात्रा में चीनी खाते हैं तो आपके शरीर की कोशिकाओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपके ऊतक नष्ट हो सकते हैं। जिससे आपको गठिया हो सकता है। आपको हृदय रोग हो सकते हैं। आपको शुगर होने की संभावनाएं भी काफी बढ़ जाती है।
चीनी की अधिक मात्रा बढ़ाती है आपके शरीर में बेड बैक्टीरिया को
अगर आप अधिक मात्रा में चीनी खाते हैं तो आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया और बेड बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे आपका पाचन तंत्र खराब होने लगता है। पाचन तंत्र खराब होने से आपको ऑटोइम्यून रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। आम मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहने लगते हैं। अगर आप अधिक चीनी खाते हैं तो आपको मुहासे हो सकते हैं। त्वचा की रोसैसिया नामक बीमारी हो सकती है। जिसमें आपकी चेहरे की त्वचा पर छोटे-छोटे लाल लाल दाने हो जाते ।हैं अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो इनमें मवाद भर जाता है। ज्यादा चीनी खाने से एजिंग की समस्या होने लगती है। आप जल्दी बूढ़े दिखाई देने लगते हैं।
ज्यादा चीनी खाने से होती हैं आप अवसादग्रस्त
अगर आप ज्यादा चीनी खाती हैं तो आपका ब्लड शुगर घटता बढ़ता रहता है। जिसके कारण आपको मूड स्विंग हो सकते हैं। आपको चिंता, तनाव हो सकता है। अगर आप चीनी खाना कम नहीं करते तो आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। आप अवसाद ग्रस्त हो सकते हैं।
ज्यादा चीनी खाने से हो सकती है बचपन गर्भपात और गर्भावस्था में मधुमेह की शिकायत
ज्यादा चीनी खाने से आपके हार्मोन असंतुलित होते है जिसके कारण आपको पीसीओएस रह सकता है। अगर समय रहते इन समस्याओं का समाधान ना किया जाए तो शादी के बाद लड़कियों में यह समस्या बांझपन में बदल सकती है। गर्भावस्था की स्थिति में भी अगर आप चीनी अधिक मात्रा में लेती हैं तो गर्भपात होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और गर्भावस्था में मधुमेह होने की भी संभावना बढ़ जाती है।
अगर आप खाते हैं अधिक मात्रा में चीनी तो हो सकते हैं कुपोषण का शिकार हो सकता है खाली तत्वों का खराब अवशोषण
अगर आप चीनी अधिक मात्रा में खाते हैं तो यह आपके शरीर से पोषक तत्वों की कमी करने लगती है। आपके गुड बैक्टीरिया आपके शरीर में कम होने लगते हैं। आपके शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन जैसे विटामिनों, खनिजों की कमी होने लगती है। जिसके कारण आपके शरीर में आवश्यक खनिज तत्वों का अवशोषण भी कम मात्रा में होने लगता है जो कि बाद में ऑस्टियोपोरोसिस और एनीमिया का कारण बनता है।