अमेरिका के राष्ट्रपति रोज नए फैसले ले रहे और उनके फैसले दुनिया को हैरान कर रहे हैं अभी हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे 41 देश प्रभावित हुए हैं। जानकारी की मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने एक लिस्ट बनाई है जिसमें 41 देश को शामिल किया गया है। इन देशों को रेड येलो ऑरेंज लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट के अनुसार अलग-अलग देश को अलग-अलग प्रक्रिया के द्वारा ट्रैवल बैन किया गया है। अब इस ट्रैवल बैंक के द्वारा इन 41 देश के लिए अमेरिका में प्रवेश पाना आसान नहीं रहेगा। आईए जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप की इन लिस्टों के बारे में यहां पर कुछ देशों के नाम भी सम्मिलित किए गए हैं लेकिन अभी तक अमेरिका का कोई फाइनल ऑर्डर नहीं आया है तो हो सकता है समय के साथ इन देशों के नाम में कुछ परिवर्तन हो जाए।
ट्रैवल बैन के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने बनाई रेड, ऑरेंज, यलो लिस्ट
डोनॉल्ड ट्रंप ने तीन लिस्ट बनाई है जो की आरेंज रेड और येलो है।
पूरी तरह से यात्रा प्रतिबंध रेड जोन देश रेड लिस्ट में शामिल देश में उन देशों को शामिल किया गया है जिनका अमेरिका आना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।
रेड लिस्ट में 11 देश शामिल है रेड लिस्ट में 1*अफगानिस्तान *2भूटान 3*क्यूबा 4*ईरान 5*लीबिया 6*नॉर्थ कोरिया 7*सोमालिया 8*सूडान 9*वेनेजुएला और 10*यमन देश है। भूटान को अभी तक एक शांति प्रिय देश माना जाता था लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि रेड लिस्ट में भूटान को भी शामिल किया गया है। रेड लिस्ट में शामिल देशों के नागरिकों का अमेरिका में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
ऑरेंज जोन में शामिल देश
वीजा में थोड़ी छूट के साथ प्रतिबंधित देश ऑरेंज जोन है। इसमें 20 देश के नाम शामिल है इनमें 1*बैलेंरुस 2*ऐंन्तटीरिया 3*हयाती 4*लॉएस 5*म्यांमार 6*पाकिस्तान 7*रूस 8*सीरिया 9*साउथ सूडान और 10* तुर्कमेनिस्तान शामिल है। इन देशों के नागरिकों को कुछ खास शॉर्ट टर्म विजा ही मिल सकेंगे लेकिन इसके लिए भी इनका इंटरव्यू होना आवश्यक होगा। ऑरेंज लिस्ट में शामिल देश के नागरिको पर कम प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऐसे देश के प्रभावित लोगों को और व्यापार से जुड़े लोगों को अमेरिका आने की स्वतंत्रता होगी लेकिन ऑरेंज जोन वाले देशों से प्रवासी व पर्यटक अमेरिका नहीं आ पाएंगे।
येलो लिस्ट में शामिल देश
येलो लिस्ट में शामिल देश वे देश है जिन्हें की साठ दिनों में अमेरिकी प्रशासन द्वारा दी गई सारी नियमावली को ठीक करना है। येलो लिस्ट में 20 देश शामिल है। उनमें से कुछ हैं – 1*एंगोला 2* एंटीगुआ और बरबूडा 3*बेनिन 4*बरकीना फासो 5*कंबोडिया 6*इक्वेटोरियल ज्यूनिया 7* जांबिया 8* लाइबेरिया 9*मालावी और 10* माली। येलो लिस्ट में इनके अलावा 10 देश और शामिल है। येलो लिस्ट में शामिल देश अफ्रीका व कैरेबियन से है इन देशों के पास साठ दिनों का समय है। इन देशों को अमेरिकी सरकार द्वारा वार्निंग दी गई है कि यह अपनी सुरक्षा और वेटिंग प्रक्रिया को साठ दिनों में ठीक कर लें। अमेरिकी सरकार द्वारा इन देशों को बताया गया है कि वह अपनी कमियों को दूर करके इन प्रतिबद्धों से बच सकते हैं।अगर ये देश अमेरिकी सरकार द्वारा दी गई प्रक्रिया को साठ दिनों में ठीक नहीं करते तो यह ऑरेंज या रेड लिस्ट में जा सकते हैं।
क्या डोनाल्ड ट्रंप अपनी पिछले कार्यकाल के मुस्लिम देश पर लगे ट्रैवल बैन को पुनः लगाने का प्रयास कर रहे हैं?
यह सभी देश अधिकतर मुस्लिम देश हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में भी मुस्लिम देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था जिसे की सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार भी कर लिया था लेकिन बिडेन ने राष्ट्रपति बनने के बाद इन सभी बैनों को हटा लिया था। अब डोनाल्ड ट्रंप दोबारा से इन बैनो को लगाने के पक्षधर हो गए हैं। लेकिन अब लिस्ट में उन देशों का भी नाम जुड़ गया है जिनके संबंध थोड़े से भी अमेरिका से तल्ख हो रहे हैं या फिर जिन देशों से काफी अधिक लोग गैर कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं।