आज 15 दिसंबर को शेयर बाजार में रही मामूली गिरावट 

आज शेयर बाजार की शुरुआत में भारी गिरावट देखने को मिली । आज पूरा दिन शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। आखिरी के घंटे में सेंसेक्स में आज 54.30 अंकों की गिरावट देखी गई, सेंसेक्स आज 0.06% की गिरावट के साथ बंद हुआ 85,213.36 पर, निफ्टी भी फिसला 26,027.30 पर।

कैसा रहा आज का शेयर बाजार?

आज शेयर बाजार में दिनभर भारी उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स में मामूली गिरावट देखी गई । शेयर बाजार में आज दिन की शुरुआत में भारी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन बाद में फिर उतार-चढ़ाव के चलते सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 54.30 अंकों की गिरावट के बाद,पिछले दो दिनों से जारी तेजी हूई खत्म। सेंसेक्स आज 0.06 प्रतिशत गिरकर 85,213.36 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में आज देखी गई 0.08% की गिरावट, निफ्टी में आज 19.65 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी आज 26,027.30 के स्तर पर रहा।

किस क्षेत्र में देखी गई सबसे अधिक गिरावट? 

आज शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाला दिन रहा। आज दिन की शुरुआत भारी गिरावट से हुई थी लेकिन फिर बाद में कुछ सेक्टरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों से मिले सपोर्ट के कारण तेजी देखने को मिली। आज बॉर्डर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली आज मिडकैप इंडेक्स में 0.16% की और स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.41% की तेजी देखी गई। आज सबसे अधिक तेजी एफएमसीजी, आईटी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स के क्षेत्र में देखने को मिली। आज टेलीकॉम और ऑटो क्षेत्र में भारी गिरावट देखने को मिली।

किन शेयरों में देखी गई सबसे अधिक मंदी ?

सेंसेक्स के आज 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक मंदी आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में देखने को मिली। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर आज 1.92% की गिरावट के साथ बंद हुआ। मारुति के शेयर में आज 0.89% मंदी देखी गई। अदानी पोर्ट्स के शेयर में आज 0.81 मंदी देखने को मिली। बजाज फिनसर्व के शेयर में आज 0.75%की मंदी देखने को मिली। टाइटन के शेयर में आज 0.64 प्रतिशत की मंदी देखने को मिली। आज सबसे कम मंदी सन फार्मा के शेयर में 0.01% की रही।

आज किन शेयरों में तेजी देखने को मिली ?

आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर हरे निशान के नीचे रहे। आज बीएसई सेंसेक्स के 14 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आज हिंदुस्तान युनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक 1.37 प्रतिशत की बढत देखने को मिली। ट्रेंट के शेयर में आज 1.11% की बढ़त देखने को मिली। एचसीएल टेक के शेयर में आज 0.68% की बढ़त देखने को मिली। इंफोसिस के शेयर में आज 0.57% की बढ़त देखने को मिली। एशियन पेंट्स के शेयर में आज 0.53% की बढ़त देखने को मिली। आज सबसे कम बढ़त रिलायंस के शेयर में देखने को मिली जो कि 0.02 प्रतिशत रही।

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के किन शेयरों में कारोबार हुआ?

आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 4449 शेयरों में कारोबार हुआ। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 2239 शेयरों में तेजी देखी गई। आज 2031 शेयरों में मंदी देखने को मिली। आज 179 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। आज 132 शेयरों ने अपने कारोबार के उच्चतम स्तर को छुआ और 150 शेयरों ने अपने कारोबार के निम्नतम स्तर को छुआ ।

आज शेयर मार्केट में निवेशकों को लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ 

 आज निवेशकों को 66,000 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। शुक्रवार 12 दिसंबर को मार्केट केपीटलाइजेशन 470.29 लाख करोड़ रुपए रहा था। आज मार्केट केपीटलाइजेशन 470.95 लाख करोड़ रुपए रहा आज निवेशकों को 66,000 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

विशेषज्ञ का कहना है की विदेशी फंड की लगातार निकासी हो रही है और रुपया भी कमजोर हो रहा है जिसके कारण बाजार का एक सीमित दायरा बन गया है। अमेरिका और भारत की जब तक ट्रेड डील की सही अपडेट नहीं मिल जाती तब तक उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Leave a Comment