केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को भेजा नोटिस 

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को नोटिस भेजा है आइए जानते हैं क्या है इस नोटिस में 

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को क्यों भेजा नोटिस? 

केंद्र सरकार ने एलन मस्क की कंपनी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को नोटिस भेजा है। केंद्र सरकार द्वारा यह नोटिस एआई के द्वारा बनाई जा रही अश्लील और गैर कानूनी सामग्री के विषय में है। जब से एआई प्रचलन में आई है तब से लोग कोई भी फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं की असली तस्वीर और वीडियो साझा कर रहे हैं। सोशल प्लेटफॉर्म साइट एक्स के ग्रोक एप का दुरुपयोग कर ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

सरकार ने दी है सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी 

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी दी है कि उन्हें अपने मंच पर प्रसारित सामग्री की जिम्मेदारी लेने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को कहा कि यदि वो महिलाओं और बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्रीयों पर रोक लगाने में असफल रहते हैं तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ‌

केंद्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और आईटी नियम 2021 के अंतर्गत भेजा नोटिस 

केंद्र सरकार ने एक्स के कंप्लायंस ऑफिसर को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और आईटी नियम 2021 के अंतर्गत निर्धारित दायित्वों का पूरी तरह पालन न करने के लिए नोटिस भेजा। भारत सरकार ने नोटिस में लिखा कि नियम कायदों का उल्लंघन करने वाली सारी सामग्री को बिना किसी देरी के हटा दिया जाए। ऐसी किसी भी सामग्री की पहुंच को डिसेबल कर दिया जाए। इस नोटिस में ब्रोक एप का दुरुपयोग कर तैयार की गई अश्लील, आपत्तिजनक और आपत्ति जनक वीडियो और तस्वीरों को दर्शाने वाली सामग्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि एक्स के ग्रोक एप का दुरुपयोग कर लोग फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें साझा कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ग्रोक एप प में ऐसा है क्या? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का ग्रोक एप में अभी तक सिर्फ फेक अकाउंट बन रहे थे पर अब ग्रोक एप सिर्फ फेक अकाउंट पर ही सीमित नहीं रहा है बल्कि इस अकाउंट के जरिए महिलाओं की तस्वीर उनके कपड़े बदलकर पोस्ट की जा रही हैं। इस ऐप के द्वारा उन महिलाओं को बदनाम करने की कोशिश किया जा रही है जो की को ग्रोक एप द्वारा अपनी तस्वीर पब्लिश करती हैं। इस तरह की तस्वीर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा है।

फिल्म अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनाउत ने भी उठाया था यह मामला 

इस तरह का एक मामला फिल्म अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद संसद कंगना रनौत ने भी उठाया है ए के द्वारा उनकी एक तस्वीर के वस्त्र ही बदल दिए गए थे। कंगना रनाउत साड़ी में संसद आई थी लेकिन एआई के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनको पैंट शर्ट कोट पहने दिखाया गया था जिस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति की थी। 

शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी उठा चुकी है आपत्ति 

शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी एक पत्र लिखकर इस विषय में आपत्ति दर्शा चुकी हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री वैष्णव को एक पत्र लिखकर इस तरह के मामलों की शिकायत की है। प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने पत्र में लिखा कि ग्रोक एप से महिलाओं की अश्लील तस्वीर बनाकर उन्हें लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा रहा है सरकार को उसमें तत्काल हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार के द्वारा एक्स को नोटिस भेजने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय मंत्री वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

 विदेशों मैं भी उठाया जा रहा है ऑब्जेक्शन 

विदेश में भी एक्स के ग्रोक एप पर ऑब्जेक्शन उठाया जा रहा है फ्रांस ने ग्रोक एप द्वारा प्रसारित यौन सामग्री को अवैध बताते हुए जांच के कड़े आदेश दिए हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने मानी अपनी गलती 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपनी गलती मान ली है। ग्रोक कंपनी की मूल कंपनी एक्स एआई ने अपनी सफाई में कहा है कि सुरक्षा उपायों में चूक हुई है। कंपनी अब अपने फिल्टर को और स्ट्रांग बनाने का प्रयास कर रही है जिससे कि भविष्य में किसी तस्वीर को डालकर उसके कपड़े छोटे करने या बदलने का प्रयास न हो सके। कंपनी भविष्य में ऐसे प्रॉन्प्ट को पूरी तरह ब्लॉक करने के विषय में सोच रही है।

 

Leave a Comment